फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Celebrate Holi at home by following Kovid protocol: SP

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर घर पर ही मनाएं होली : एसपी

Sun, 28 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi at home by following Kovid protocol: SP
एसपी राहुल शर्मा।
कोरोना की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर एसपी राहुल शर्मा ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे इस बार रंगों व खुशियों के पर्व होली को मनाते समय कोविड प्रोटोकॉल का सही से पालन करते हुए सुरक्षित होली मनाए। उन्होंने होली के अवसर पर रोहतक वासियों, रोहतक पुलिस के समस्त अधिकारियों व जवानों सहित उनके परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार लोगों के जीवन में और अधिक रंग भरकर सभी को समाज में सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से होली उत्सव मनाने पर पाबंदी के मद्देनजर एसपी राहुल शर्मा ने उम्मीद जताई कि इस बार लोग घर पर होली का त्योहार भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। इस बार होली पर खुशियों भरे माहौल में सभी को अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है, ताकि यह पर्व सभी के लिए खुशियों से भरा हो और सभी कोरोना संक्रमण से भी बचे रहें। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे होली के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रंगों के पर्व को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पहले ही कमर कर ली है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष नाके स्थापित किए जाएंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गश्त के लिए जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि हुड़दंगबाजी, छेड़खानी व अन्य घटनाओं को चेक करते हुए सार्वजनिक तौर पर होली उत्सव मनाने पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों से कानून अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed