फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CDLU Sirsa University tops in Documentary

Rohtak News: वृत्तचित्र में सीडीएलयू सिरसा विश्वविद्यालय अव्वल

Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
CDLU Sirsa University tops in Documentary
17सीटीके08-एमडीयू में पोस्टर लोकार्पण समारोह में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. र
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शुक्रवार को हरियाणा फिल्म महोत्सव 2025 के पोस्टर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व विशिष्ट अतिथि समृद्धि जैन रही। अशोक श्रीवास्तव बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। वृत्तचित्र में सीडीएलयू सिरसा विश्वविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम स्वराज सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृत चित्र और रील्स प्रतियोगिता 2024 की विजयी टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में फिल्म महोत्सव 2025 के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा का भाईचारा और सामाजिक सौहार्द गौरव का विषय है। युवा प्रतिभाशाली नवोदित मीडिया विद्यार्थी इस विषय पर लघु फिल्में बना सकते हैं। फिल्मों के जरिए परसेप्शन (धारणा) बदलाव का संदेश कुलपति ने दिया। उन्होंने कहा कि 4-5 अप्रैल को एमडीयू में हरियाणा सिने फाउंडेशन तथा विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में प्रस्तावित फिल्म महोत्सव को विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे देश के लिए संस्कार क्रांति की आवश्यकता है। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग में संस्कारों, मूल्यों, नैतिकता तथा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है। इस दिशा में फिल्मों की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि सिनेमा, साहित्य, पत्रकारिता और इतिहास लेखन के जरिए परसेप्शन निर्माण कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। डाॅ. आहुजा ने कहा कि सिनेमा, साहित्य, कलात्मक अभिव्यक्ति कॉस्टिकम इंटेलिजेंस को परिलक्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
वृत्तचित्र में सीडीएलयू सिरसा विश्वविद्यालय ने पहला, जेसी बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद, किरोड़ीमल कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली और गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने दूसरा व डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, डॉ. बीआरए गवर्नमेंट कॉलेज कैथल, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ (हरियाणा) व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रील्स प्रतियोगिता में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ की शिया व राहुल
रील्स प्रतियोगिता में जेसी बोस विश्वविद्यालय की कपिसा गौतम ने पहला, आईएसी व एमडी कुरुक्षेत्र की नम्हा यादव, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के देवेंद्र व अभिषेक और जेसी बोस विश्वविद्यालय की कनिष्का मिश्रा ने दूसरा, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की चालसी, इंदरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल की कामना, गुरुग्राम विश्वविद्यालय की अनिता, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ (हरियाणा) की शिया व राहुल, जेसी बोस विश्वविद्यालय के हेमंत शर्मा, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार की करीना व डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed