फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CCTV footage of violence to disappear from the IG office

उपद्रव की सीसीटीवी फुटेज आईजी ऑफिस से गायब

Sun, 28 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of violence to disappear from the IG office

आईजी ऑफिस से उपद्रव के दिन की सीसीटीवी फुटेज गायब हो गई है। पुलिस अधिकारी कई दिनों से इस विषय पर गुपचुप चर्चा कर रहे थे, हालांकि शनिवार को नए आईजी संजय कुमार को भी इसकी खबर लग गई। इसके बाद आईजी ने ऑफिस के पूरे स्टाफ को बुलाकर हिदायत दी है कि बिना उनकी अनुमति के ऑफिस में पत्ता भी नहीं हिलेगा। अब आईजी खुद इस मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन

 सूत्रों की मानें तो फुटेज में आईजी ऑफिस में उपद्रवियों के घुसने और आगजनी करने का पूरा वाकया कैद था। इसके बाद ही पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। आईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चोरी होने की सूचना मिली जरूर है लेकिन अभी मामले की जांच की जा रही है। पूरे स्टाफ की बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

पहले पुलिसिंग उसके बाद अन्य सेवा

आईजी संजय कुमार ने निलंबित आईजी श्रीकांत जाधव के गौसेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने या स्थगित करने से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मेरा फोकस सिर्फ और सिर्फ बेहतर पुलिसिंग पर होगा। गश्त व्यवस्था बेहतर होने के बाद अन्य कार्यों के बारे में विचार किया जाएगा। गौ सेवा से जुड़े पूरे कार्य की स्टडी के बाद ही कोई पहल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से डटे अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

जिले के कई पुलिस अधिकारी लंबे समय से रोहतक में डटे हैं। आईजी के अनुसार उन्हें सूचना मिली है कि ये अधिकारी उपद्रव के दौरान राजनीति में संलिप्त रहे हैं। इन सभी को चिह्नित कर उनके तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed