फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBSE 12th: Farmer's son Ritesh Nandal tops the exam with 96.8% marks

सीबीएसई 12वीं : किसान के बेटे रितेश नांदल ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर मारी बाजी

Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th: Farmer's son Ritesh Nandal tops the exam with 96.8% marks
30-बोहर निवासी रितेश का सीबीएसई में बेहतर परिणाम आने पर मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य। स्रोत : प
रोहतक। किसान के बेटे रितेश नांदल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। परिवार की माली हालत और विद्यालय प्रबंधन की ओर खर्च वहन उठाने के बाद रितेश ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

बोहर निवासी रितेश की मां रितु बाला बताती हैं कि 5वीं कक्षा में रितेश टॉपर था। पठानिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधन को लगा कि यह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भी प्रबंधन ने रितेश का 12वीं तक खर्च उठाया है।
विज्ञापन

रितेश बताते हैं कि पिता प्रवीन के पास आधा एकड़ जमीन ही है। मां निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। छोटी बहन हर्षिका भी 7वीं कक्षा में पढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक आए थे। 12वीं के पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। करीब 9-10 घंटे रोजाना पढ़ाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई परीक्षा में भी पाए हैं 99.25 प्रतिशत
रितु बाला ने बताया कि बेटे रितेश का सपना है कि वह डॉक्टर बनें। उन्होंने बताया कि रितेश ने गत महीने हुई जेईई परीक्षा में 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे जबकि नीट में भी 710 अंक मिले थे लेकिन परीक्षा रद्द होने से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स में लगकर चिकित्सा सेवाएं देना चाहता है।
---------
टीचर माता-पिता ने सरकारी स्कूल पर जताया भरोसा, बेटा नॉन मेडिकल में ले आया 90.60 प्रतिशत अंक
फोटो : 31

रोहतक। गीतांजलि एन्क्लेव निवासी सुमन आसंडा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी के पद तैनात हैं जबकि उनके पति उमेश कुमार पानीपत के गांव भालसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीपीई के पद कार्यरत हैं। दोनों ने सरकारी स्कूल पर भरोसा जता बेटे टेम्स को भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दाखिला दिलावाया। अब बेटे ने 2वीं में नॉन मेडिकल से 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं, बेटी डुलिसियस भी राजकीय विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। सुमन बताती हैं कि 9वीं तक टेम्स को निजी विद्यालय में पढ़ाया था लेकिन यह लगा कि वह विद्यालय में अच्छा स्कोर नहीं कर रहा है। इसी कारण बेटे का दाखिला सरकारी विद्यालय में करवा दिया। 10वीं की पढ़ाई भी 95 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
अब यह लग रहा है कि सरकारी के शिक्षकों का कहीं मुकाबला नहीं है। विद्यालय की प्राचार्य अरुणा नांदल ने बताया कि विद्यालय का सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। संवाद
---------
गुनिका गुलाटी ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ पाया प्रथम स्थान
फोटो : 32
रोहतक।
पठानिया पब्लिक की छात्रा गुनिका गुलाटी ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। गुनिका के पिता मुकेश व मां सीमा पेशे से बिजनेसमैन हैं। गुनिका बताती हैं कि विद्यालय में वह ओवरऑल 500 में 491 अंकों से साथ कॉमर्स संकाय में पहले स्थान पर रही है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन और सेल्फ स्टडी को बेहतर अंकों के लिए मूलमंत्र माना है। संवाद

30-बोहर निवासी रितेश का सीबीएसई में बेहतर परिणाम आने पर मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य। स्रोत : प

30-बोहर निवासी रितेश का सीबीएसई में बेहतर परिणाम आने पर मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य। स्रोत : प

30-बोहर निवासी रितेश का सीबीएसई में बेहतर परिणाम आने पर मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य। स्रोत : प

30-बोहर निवासी रितेश का सीबीएसई में बेहतर परिणाम आने पर मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य। स्रोत : प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed