फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CBI gets important clues in Nafe Singh murder case

Haryana News: नफे सिंह हत्याकांड में सीबीआई के हाथ लगे अहम सुराग, जानिए पूरे केस का अपडेट

Thu, 09 May 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Thu, 09 May 2024 12:16 AM IST
सार

बुधवार को सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने नफे सिंह के परिजनों और वारदात में गोली लगने से घायल हुए गनमैन संजीत और भांजे संजय के परिवार वालों से भी केस को लेकर पूछताछ की। नफे सिंह के परिवार से सीबीआई अधिकारियों ने 8 घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की।

विज्ञापन
CBI gets important clues in Nafe Singh murder case
नफे सिंह राठी का फाइल फोटो। - फोटो : X @Naferathi

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बराही रेलवे फाटक के पास सवा दो महीने पहले इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अब सीबीआई ने इस मामले ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को केस में 15 लोगों से हुई पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि अभी तक सीबीआई ने एफआईआर में दर्ज आरोपियों से किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की है। पूछताछ करने वाले अधिकारियों में सीबीआई के डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने लाइनपार थाना पुलिस अधिकारियों से भी केस की जानकारी ली है। गौरतलब है कि नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कर्मवीर राठी के पुत्र कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र सतीश नंबरदार, उनके भतीजे राहुल और गौरव, नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस को लेकर एसआईटी सभी से पूछताछ कर चुकी है। अभी सीबीआई भी एफआईआर में दर्ज लोगों से भी पूछताछ करेगी।

फिलहाल सीबीआई को मामले में कई अहम सुराग मिले है। इनको लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। नफे सिंह के परिजनों से सीबीआई द्वारा को गई पूछताछ की पुष्टि भतीजे कपूर राठी ने की है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सीबीआई ने उनके परिवार के अलग अलग सदस्यों से केस के बारे में जानकारी ली है। केस की जांच को लेकर सीबीआई अधिकारी बहादुरगढ़ में लगातार पूछताछ कर रहे हैं।


केस में ये हुई हैं गिरफ्तारी, पुलिस ने इनसे की है पूछताछ
नफे सिंह हत्याकांड में पुलिस ने गोवा से दो शूटर को गिरफ्तार किया था। इनमें आशीष और सौरव शामिल थे। दो शूटर नकुल सांगवान और अतुल प्रधान फरार हैं। इनसे पूछताछ के बाद हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाने के आरोप में बिजवासन के रहने वाले धर्मेंद्र को काबू किया गया था। पिछले महीने लाइनपार थाना पुलिस दिल्ली की मंडोली जेल से नंदू गैंगेस्टर के करीबी अमित गुलिया से भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस वारदात में प्रयोग किए गए हथियारों का भी पता नहीं लगा सकी है। कौन से हथियार प्रयोग किए गए और किसने उपलब्ध करवाए। कई सवाल मामले में अनसुलझे बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed