{"_id":"65a1a0ae56f3a5fdf50d640f","slug":"cbi-arrived-to-investigate-the-rape-suicide-case-rohtak-news-c-17-roh1019-336188-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुष्कर्म-सुसाइड केस की जांच करने पहुंची सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुष्कर्म-सुसाइड केस की जांच करने पहुंची सीबीआई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। दुष्कर्म के बाद विवाहिता के सुसाइड और अपहरण केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार को तीन गाड़ियों में सवार होकर रोहतक पहुंची। साढ़े तीन घंटे तक शास्त्री नगर में दुष्कर्म के आरोपी के मकान की जांच की, साथ में एएसआई कृष्ण कुमार शहर थाने की टीम के साथ मौजूद रहे।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, जून 2022 में एक युवक ने शहर थाने में केस दर्ज कराया कि उसके पिता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने युवक के पिता को बरामद कर लिया था, साथ ही केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसी बीच जुलाई 2022 में शहर थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज की। इसमें एक महिला ने शिकायत दी कि पहले अपहरण की शिकायत दर्ज कराने वाले युवक के पिता ने उसकी बहू व उसको डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। तंग आकर उसकी बहू ने सुसाइड कर लिया। केस में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। दुष्कर्म के आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की, साथ ही पुलिस की जांच पर सवाल उठाया। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सितंबर 2023 में केस सीबीआई को सौंप दिया। तभी से सीबीआई मामले की जांच कर रही है।
तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंची सीबीआई की टीम
पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सीबीआई की आठ से 10 लोगों की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर शास्त्री नगर स्थित दुष्कर्म के आरोपी के मकान में पहुंची। इसकी सिटी पुलिस को भी सूचना दी गई थी। ऐसे में सिटी थाने से एएसआई कृष्ण कुमार भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक सीबीआई की टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम पंचकूला के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम केस की जांच के सिलसिले में आई थी। थाने से पुलिस की टीम को सहायता के लिए भेजा था। टीम वापस चली गई, इससे ज्यादा उनको कुछ पता नहीं।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सिटी।