फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cattle up, rohtak, haryana, nagar nigam, cattele on road

जिन गोवंश को गोशाला में छोड़ा, वह सड़कों पर घूमते मिले

Thu, 15 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 15 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
cattle up, rohtak, haryana, nagar nigam, cattele on road
पिंजरापोल गोशाला में हरा रंग लगाकर छोड़े गए गोवंश सड़कों पर घूमते मिले - फोटो : amar ujala
शहर की सड़कों पर घूम रहे गोवंश को लेकर जमकर हंगामा हुआ तो नगर निगम ने उन्हें पकड़वाकर गोशाला में भिजवाना शुरू किया है। लेकिन जिन गोवंश को गोशाला में छोड़ा जा रहा है, वह एक या दो दिन बाद सड़कों पर घूमते मिल रहे हैं। एक गोशाला में छोड़े गए गोवंश बुधवार को सड़कों पर घूमते मिले तो इसका खुलासा हुआ है। इससे निजी गोशाला संचालकों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, गोशाला संचालक गोवंश के गेट तोड़कर भाग जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की अधिकतर सड़कों पर लावारिस गोवंश दिखाई देते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें गोवंश से लेकर आम लोग तक घायल हो जाते हैं। इसे देखते हुए साधु-संतों ने गोरक्षा आंदोलन चलाया और तीन दिनों तक आमरण अनशन किया। इसके बाद नगर निगम ने गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाना शुरू किया। अब नगर निगम अधिकारियों के पास शिकायतें आने लगी हैं कि जिन गोवंश को सड़कों से पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जा रहा है, उनको रजिस्टर में एंट्री करके रात के समय सड़कों पर छोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि निजी गोशाला संचालकों को लावारिस गोवंश को अपने यहां रखने के लिए नगर निगम से 50 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश मिल रहे हैं। गोशाला में रखे गये गोवंश की पहचान हो सके इसके लिए पकड़े जा रहे गोवंश की सींगों पर रंग किया जा रहा है। पिंजरापोल गोशाला में छोड़े जा रहे गोवंश के सींगों पर हरा रंग लगाया जा रहा है, जबकि वैश्य गोशाला में छोड़े जाने वाले गोवंश के सींग पर लाल रंग लगाया जा रहा है। शहर की सड़कों पर बुधवार को कई ऐसे गोवंश घूमते मिले, जिनके सींग पर हरा रंग लगा था। सींग पर रंग से साफ है कि नगर निगम ने उनको पकड़वाकर पिंजरापोल गोशाला में छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंजरापोल गोशाला में छोड़े गए गोवंश के सींग पर हरा रंग लगाया गया है। वह सड़कों पर घूम रहे हैं तो यह गलत है। मामले के बारे में जानकारी की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

- अजय चोपड़ा, जेसी नगर निगम

गोशाला में पहले से ही 1400 गोवंश हैं। अब फिर 350 छोड़ दिए गए। गोवंश शाम होते ही लड़ना शुरू कर देते हैं। दो दिन पहले सांड़ गेट तोड़कर भाग गया था। उसे पकड़वाया गया तो फिर कई सांड़ लड़ाई करके गेट तोड़कर भाग गए। उन्हें पकड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।
- राजेश, मैनेजर पिंजरापोल गोशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed