फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cashier of private company accused of embezzlement of 16.5 million rupees

निजी कंपनी के कैशियर पर साढ़े 16 लाख रुपये गबन का आरोप

Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cashier of private company accused of embezzlement of 16.5 million rupees
मुख्य बाजार स्थित सहारा कंपनी के कार्यालय में नियुक्त एक कर्मचारी द्वारा करीब साढ़े 16 लाख रुपये का गबन कर फरार होने का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक दिव्या मिश्रा ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक वाली इमारत में सहारा इंडिया परिवार की शाखा भी खुली हुई है। इसमें झज्जर के कस्बे बेरी का निवासी संदीप कैशियर के पद पर कार्यरत है। संदीप शाखा में प्रतिदिन आने वाला कैश एसबीआई बैंक में जमा करवाता था। शुक्रवार को शाखा में आए रुपयों का हिसाब देना होता था। रुपयों का हिसाब देने के लिए जब उसे शाखा में बुलाया गया तो वह अलमारी की चाबी देकर और पांच मिनट में आने की बोलकर बाजार में काम आने की बात बोलकर चला गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके फोन पर संपर्क किया लेकिन उसका नंबर बंद आने लगा। जब उन्होंने अपने स्तर पर रुपयों का मिलान किया तो करीब साढ़े 16 लाख रुपये कम मिले। इसकी जानकारी उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों की दी। जिस पर रीजनल मैनेजर रोहताश सिंह सांपला पहुंचे और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को पुलिस में शिकायत दी। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने कहा बेटा गायब
वहीं मामले में नया मोड़ आ गया जब शनिवार को ही संदीप के परिवार के कुछ सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे और कहा कि उनका बेटा दो दिन से घर नहीं पहुंच है। उन्होंने पुलिस को बेटे के गायब होने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed