फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash worth Rs 12.5 lakh found in the car of a youth from Ambala Cantt

Rohtak News: अंबाला कैंट के युवक की कार में मिली साढ़े 12 लाख की नकदी

Wed, 15 May 2024 04:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 12.5 lakh found in the car of a youth from Ambala Cantt
सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने पुराने बस स्टैंड के नजदीक अंबाला कैंट के युवक की कार से साढ़े 12 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। नकदी को सील कर सिटी पुलिस के हवाले कर दिया है। अब जिला प्रशासन की ओर से गठित कमेटी कार्रवाई को लेकर निर्णय लेगी।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते नियम है कि 50 हजार से ज्यादा की नकदी आम लोग लेकर नहीं चल सकते। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम मंगलवार शाम को पुराने बस स्टैंड के पास पुल के नीचे नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच अंबाला कैंट निवासी जोगेंद्र सिंह कार लेकर आए। तलाशी के दौरान कार में साढ़े 12 लाख रुपये की नकदी मिली। नकदी को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed