फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash lanes on toll will be closed from January 1, fastag mandatory for all vehicles

एक जनवरी से बंद होगी टोल पर कैश लेन, सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य

Wed, 09 Dec 2020 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cash lanes on toll will be closed from January 1, fastag mandatory for all vehicles
रोहतक। एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन को पूरी तरह से खत्म कर रही है। एनएचएआई के अंतर्गत आने वाले रोहतक-पानीपत टोल अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार 31 दिसंबर तक सभी टोल को 100 फीसदी फास्टैग करना चाहती है। ऐसे में यदि वाहन मालिक ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया तो हाईवे पर एक जनवरी से असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल में उन्हें केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एक नोटिफिकेशन मिला है। इसके बाद मकड़ौली व डाहर के टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। वर्तमान में दोनों टोल प्लाजा पर एक-एक कैश लेन है।
विज्ञापन

यहां से प्राप्त करें फास्टैग : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप फास्टैग को बैंक और पेट्रोल पंप से भी खरीद सकते हैं। बैंक से फास्टैग खरीदते समय आप ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता है, उसी बैंक से आप फास्टैग खरीदें। एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं आप फास्टैग को कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करा सकते हैं। सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट को रिचार्ज पर अपनी ओर से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज : फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी और अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर चाहिए। वहीं आप फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड और पासपोर्ट या पैन कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अभी टोल से गुजरने वालों 83 फीसदी वाहनों में फास्टैग लगा होता है लेकिन 31 दिसंबर तक इस आंकड़े को 100 फीसदी करना है। इसके लिए टोल से गुजरने वाले सभी चौपहिया वाहन चालकों को इस बारे में विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को 1600 से अधिक वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाया है। 1 जनवरी से बिना फास्टैग वाले वाहन टोल से नहीं गुजरेंगे।
- कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत, सीजेएम, आरपीटीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed