फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered against three former sarpanches for embezzling money from Panchayati fund

पंचायती फंड से रुपये गबन करने के आरोप में तीन पूर्व सरपंचों पर मामला दर्ज

Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three former sarpanches for embezzling money from Panchayati fund
जींद। पंचायती फंड से राशि निकलवाकर वापस जमा नहीं करवाने के आरोप में थुआ, नगूरां व खांडा के पूर्व सरपंचों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीडीपीओ अलेवा की शिकायत पर 4181076 लाख रुपये जमा नहीं करवाने के आरोप में ये मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में अलेवा के बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि थुआ गांव के पूर्व सरपंच अमित की तरफ पंचायत से निकलवाई गई 2158766 रुपये की राशि, नगूरा गांव की पूर्व सरपंच शर्मिला की तरफ 131488 रुपये तथा खांडा गांव की पूर्व सरपंच रसना की तरफ 1890822 रुपये की राशि बकाया है। यह राशि गांव में विकास कार्य के नाम पर निकलवाई गई थी, लेकिन इस राशि से विकास नहीं हुआ। जिसके चलते इन पूर्व सरपंचों को यह राशि वापस जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन इन्होंने अब तक यह राशि जमा नहीं करवाई। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि तीनों गांवों के पूर्व सरपंचों के खिलाफ बीडीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed