{"_id":"a5ba1b2d30c362b711da10ab34e26479","slug":"case-registered-after-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन बाद बच्चे के अपहरण का केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन बाद बच्चे के अपहरण का केस दर्ज
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कालोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे के
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद केस दर्ज किया, जबकि बच्चे के परिजनों ने
उसी दिन पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 26 नवंबर को जनता कालोनी निवासी दिनेश का आठ वर्षीय बेटा प्रवीन घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद शाम को ही परिजनों ने शिवाजी कालोनी थाना पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
पंद्रह दिन बाद जब बच्चे के बारे में जानकारी नहीं मिली तो परिजन वीरवार को थाना पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बच्चे के परिजनों के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले सुखपुरा चौक स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल से अगवा की गई आठवीं कक्षा की छात्रा के बारे में भी अभी तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन का कहना है कि पुलिस इस तरह के मामलों में बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई कर रही है।