{"_id":"5d2f827f8ebc3e6ce70a92a2","slug":"case-of-death-of-cancer-victim-in-road-accident-rohtak-news-rtk505463352","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ितों की सड़क हादसे में मौत दिखा कर क्लेम हड़पने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ितों की सड़क हादसे में मौत दिखा कर क्लेम हड़पने का मामला
विज्ञापन
कैंसर पीड़ितों की सड़क हादसे में मौत का षड़यंत्र रचने वाले डॉ. अंबुज जैन से एसटीएफ ने बुधवार को सोनीपत के सेक्टर 14 स्थित एक मकान से 48 हजार रुपये की रिकवरी की। इसके अलावा जांच टीम के समक्ष डॉ. जैन ने सोनीपत के ही जिला अस्पताल के तीन और डॉक्टरों के नामों का खुलासा किया है। इसमें आरोपी डॉक्टर ने बताया कि इन तीनों से भी वह पोस्टमार्टम करवा देता था, जब उसकी ड्यूटी नहीं होती थी।
डीएसपी शमशेर सिंह के अनुसार पूछताछ में सोनीपत जिला अस्पताल के डॉ. धारा सिंह, डॉ. पंकज झा व डॉ. गौरव शर्मा के नाम का और खुलासा हुआ है। ये तीनों डॉ. अंबुज जैन के कहने पर कैंसर पीड़ितों का पोस्टमार्टम करते थे। गौरतलब है कि एसटीएफ सोनीपत ने कैंसर पीड़ित की सड़क हादसे में मौत दर्शाकर रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा किया था। गिरोह के पवन, सोनीपत के एएसआई समेत 12 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ की जांच में रोहतक के सांपला क्षेत्र के एएसआई का नाम सामने आया है। उसने पांच माह पूर्व एक महिला की सड़क हादसे में मौत दर्शाकर करीब पचास हजार रुपये हड़प लिए थे। मामले में पहली गिरफ्तारी 19 मई को पवन, मोहित और विकास की हुई थी। सोनीपत के एएसआई अशोक कुमार, सिविल अस्पताल सोनीपत के कर्मचारी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया था। अब हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपी पदम खरब और डॉक्टर गिरफ्तार किया था। जिन्हें रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि गिरोह के फरार गुर्गों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।