फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of assault on bride: Sahil had sent 2 minors for Reiki

दुल्हन पर हमले का मामला : रेकी के लिए 2 नाबालिगों को भेजा था साहिल ने

Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case of assault on bride: Sahil had sent 2 minors for Reiki
भाली आनंदपुर में दुल्हन पर जानलेवा हमले को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी साहिल ने दो नाबालिगों को साजिश में शामिल कर लिया था। साजिश के तहत साहिल ने समारोह की पल-पल की जानकारी के लिए इन दो दोस्तों को भेजा था। जैसे ही दुल्हन घर से विदा हुई तो इन्हीं दोस्तों ने तुरंत कार के नंबर की जानकारी आरोपी को बताई थी। पुलिस ने दोनाें को वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में काबू कर लिया है। शनिवार को सीआईए द्वितीय ने आरोपियों को जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि एक दिसंबर की रात को भाली आनंदपुर से सांपला गई बरात लौटी। गांव में शिव मंदिर के बाहर एक गाड़ी ने ओवरटेक करके दुल्हन की गाड़ी को रुकवा लिया था। गाड़ी से उतरे दो युवकों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन तनिष्का को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसका अब भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय एसआई नरेश कुमार व बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने दो नाबालिग को काबू किया। जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग वारदात की साजिश में शामिल रहे। वे बुधवार को तनिष्का की शादी में मौजूद थे और आरोपी साहिल को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। जब दुल्हन की गाड़ी रवाना हुई तो उन्होंने तुरंत आरोपी को कार के नंबर की जानकारी दी थी। इसके अलावा साहिल के दो साथियों को बाइक पर सांपला से खरखौदा रोड पर छोड़ा था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है, जबकि गाड़ी पहले मिल गई थी। अब पुलिस आरोपी साहिल व उसके दो साथियों को दबोचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
तनिष्का की हालत स्थिर, परिजनों को जल्द स्वस्थ होने का इंतजार
उधर, पीजीआई में दाखिल तनिष्का की शनिवार को भी हालत स्थिर बनी हुई थी। डॉक्टर सर्जरी करके उसकी गोलियां निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी सभी गोलियां नहीं निकल सकी हैं। क्योंकि रक्तचाप कम होने के कारण शुक्रवार को दिक्कत आई थी।

......
पंचायत होगी या नहीं, आज होगा फैसला
पुलिस ने मामले में दो नाबालिग को काबू किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार है। एक दिन पहले ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को चार गांवों की पंचायत करने की चेतावनी दी थी। अब रविवार को पंचायत होगी या नहीं, यह निर्णय सुबह ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed