{"_id":"646d282578f33ce1ce0fa214","slug":"case-filed-for-defaming-the-firm-threatening-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-217-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फर्म को बदनाम करने, धमकी देने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फर्म को बदनाम करने, धमकी देने पर मामला दर्ज
Wed, 24 May 2023 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। श्री बांके बिहारी ट्रेड्स फरीदाबाद के मालिक के खिलाफ फर्म को बदनाम करने और व्हाट्स एप पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की स्कीम नंबर-19 के राजन जैन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जनता बाजार जींद में राजन कुमार, रितेश कुमार और सुनील कुमार, साहिल कुमार के नाम से दो व्यापारिक फर्म हैं, जोकि दोनों फर्म घी, रिफाइंड का व्यापार करती है। नौ मई को फेसबुक के माध्यम से उन्हें पता चला कि श्री बांके बिहारी ट्रेड्स फरीदाबाद के मालिक आशीष गोयल उर्फ आशु गोयल ने उनकी दोनों फर्मों को बदनाम करने के लिए गलत प्रचार किया। इससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।
आरोपी ने लिखा है कि दोनों फर्म जींद की हैं, जोकि सौदा कर मुकर जाती हैं। इनसे कोई सौदा न करें। फिर एक दिन आशीष गोयल ने उसे व्हाट्स एप के माध्यम से मैसेज भेजकर पैसे मांगे और उसे ब्लैकमेल किया। पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आशीष गोयल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।