फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed against protesting medical students before CM Manohar lal arrival in Rohtak

Rohtak: सीएम के आने से पहले प्रदर्शनकारी मेडिकल छात्रों पर केस दर्ज, बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में दे रहे थे धरना

Sat, 05 Nov 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 10:06 AM IST
सार

शनिवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर पीजीआईएमएस में मेडिकल के छात्रों ने एकत्रित होकर वीआईपी कार्यक्रम के चलते तैयार किए गए जेड प्लस सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास किया। 300 के करीब छात्रों को सीटीएम मोहित मेहराना ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

विज्ञापन
Case filed against protesting medical students before CM Manohar lal arrival in Rohtak
प्रदर्शनकारी मेडिकल छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक पीजीआई के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शनिवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज के आने से पहले प्रशासन ने बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे मेडिकल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल के बयान पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस की तरफ एक वीडियो जारी की गई हैं, जिसमें 10 से 12 मेडिकल छात्र सीएम से मिलने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत दी है कि शनिवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर पीजीआईएमएस में मेडिकल के छात्रों ने एकत्रित होकर वीआईपी कार्यक्रम के चलते तैयार किए गए जेड प्लस सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास किया। 300 के करीब छात्रों को सीटीएम मोहित मेहराना ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। छात्रों को चेतावनी दी गई कि वे वीआईपी एरिया खाली कर दें। बार बार कहने पर छात्र नेता उठने के लिए  तैयार नहीं हुए। छात्र नेताओं ने जेड प्लस सुरक्षा घेरा तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा डाली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीएम से मिलेंगे 10 छात्र, पुलिस ने जारी की वीडियो
बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एमबीबीएस के छात्रों की शनिवार सुबह पुलिस ने एक वीडियो जारी की है, जिसमें 20 के करीब छात्र खड़े हैं। छात्र कह रहे हैं कि प्रतिनिधिमंडल के तौर पर 10 छात्र सीएम से मिलेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से जाएंगे। उनको सुरक्षा व सम्मान के साथ सीएम से मिलवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed