फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case against three farmers for burning crop residues

Rohtak News: फसल के अवशेष जलाने पर तीन किसानों पर केस

Sat, 23 Nov 2024 05:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Case against three farmers for burning crop residues
जिले में अगल-अलग दो थानाक्षेत्र में तीन किसानों के खिलाफ पराली जलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी देनी शुरू कर दी है। इनमें आईएमटी थानाक्षेत्र के खेड़ी साध निवासी प्रवीण और सुभाष शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के बहु जमालपुर निवासी जसवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि धान की कटाई के बाद अवशेष जलाने पर उप कृषि निदेशक राेहतक की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए टीम तैनात की गई है। 20 नवंबर को शिकायत के आधार पर ग्राम स्तरीय निगरानी टीम ने खेतों के निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रवीन कुमार और सुभाष के खेतों में अवशेष जलाए जा रहे हैं। वहीं, बहुअकबरपुर थानाक्षेत्र के बहु जमालपुर के जसवीर के खेतों में फसल के अवशेष जलाए जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज करके शासन को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed