फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car snatched from a driver going from Jind to Gurugram near Sampla

Rohtak News: जींद से गुरुग्राम जा रहे चालक से सांपला के पास छीनी कार

Sun, 29 Dec 2024 04:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Car snatched from a driver going from Jind to Gurugram near Sampla
रोहतक/ सांपला। जींद से गुरुग्राम जा रहे चालक को सांपला के पास तीन युवक धक्का देकर कार छीनकर ले गए। कार चालक जींद जिले के गांव करेला निवासी मोनू ने सांपला थाने में कार छीनने का केस दर्ज कराया है। कार में जीपीएस सिस्टम लगा है।
विज्ञापन

करेला गांव निवासी मोनू ने दी शिकायत में बताया कि मैंने गुरुग्राम स्थित दो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय में कार किराये पर लगा रखी थी। कार लेकर सोमवार से शुक्रवार तक गुरुग्राम में रहता हूं। शनिवार सुबह गांव में आता हूं। सोमवार सुबह वापस गुरुग्राम चला जाता हूं। शनिवार सुबह करीब छह बजे गुरुग्राम से चला तो रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास चाय पीने के लिए रुक गया। चाय पीते समय तीन युवक मिले, बोले उनको सांपला जाना है। न केवल 50-50 रुपये किराये देंगे, बल्कि रोहद टोल की फीस भी नहीं लगने देंगे, क्योंकि वे स्थानीय हैं।
विज्ञापन

सांपला पहुंचे तो छोटूराम पार्क के नजदीक धक्का देकर कार से नीचे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। कार में मेरा पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड व गाड़ी की आरसी और दो मोबाइल फोन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



झज्जर की तरफ भागे युवक, जीपीएस सिस्टम बंद
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कार में दो कंपनी के जीपीएस सिस्टम लगे हैं। पुलिस ने जांच की तो चालक कार लेकर झज्जर की तरफ फरार हुए। झज्जर के पास दोनों जीपीएस सिस्टम बंद हो गए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

--------
कार चालक की शिकायत पर वाहन छीनने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीपीएस सिस्टम बंद आ रहा है। लगातार दबिश दे रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
बिजेंद्र, थाना प्रभारी, सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed