फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car-riding youths looted liquor contracts in Meham, were caught in Bhiwani

कार सवार युवकों ने महम में लूटा शराब ठेका, भिवानी में दबोचे गए

Sun, 25 Sep 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youths looted liquor contracts in Meham, were caught in Bhiwani
महम। खेड़ी महम के पास कार सवार तीन युवक शराब ठेके के कारिंदे पर पिस्तौल तानकर शराब की बोतल व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि युवकों ने भिवानी में पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाया और बिना पैसे दिये चल पड़े। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनको दबोच लिया। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खेड़ी महम निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। 23 सितंबर को शाम 8 बजे एक सफेद कार आकर रुकी। कार से 4 युवक उतरे और शराब की बोतल मांगने लगे। उसके बाद वे कुछ रेट कम करने की बात कहने लगे। तभी एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और चुपचाप खड़ा रहने के लिए कहा। इसके बाद तीनों युवक ठेके के अंदर से शराब की बोतल निकाल कर ले आए। साथ ही जाते-जाते उसका मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की ।
विज्ञापन

भिवानी में पकड़े गए कार सवार
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर ये युवक भिवानी की तरफ कार में सवार होकर भागे। वहां पर युवकों ने भिवानी के एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया और बिना पैसे दिए कार भगा दी। बताया जा रहा है कि उसी समय तत्परता दिखाते हुए भिवानी पुलिस ने कार सहित सभी को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed