{"_id":"659049b68beac893960f512a","slug":"car-riders-snatched-iphone-from-businessmans-son-and-ran-away-rohtak-news-c-197-1-snp1001-11660-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: व्यापारी के बेटे से आईफोन छीनकर भागे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: व्यापारी के बेटे से आईफोन छीनकर भागे कार सवार
Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 में घर से घूमने के लिए निकले व्यापारी के बेटे से तीन कार सवार तीन युवक आईफोन छीनकर भाग गए। व्यापारी के बेटे के बयान पर पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में व्यापारियों ने विधायक सुरेंद्र पंवार के साथ सेक्टर-27 थाना प्रभारी से मिले। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई को कहा है। साथ ही खुलासा नहीं होने पर रविवार को सुबह 11 बजे अग्रसेन भवन में बैठक कर आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लेने की चेतावनी दी है। पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर लिया है।
सेक्टर-15 निवासी प्रबल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार तड़के 5 बजे घर से निकले थे। जब वह अग्रसेन धर्मशाला के साथ गली में थे तो इसी दौरान एक कार सवार युवक उनके पास आए। युवक उनके हाथ से आईफोन-12 छीन लिया। इसके बाद आरोपी वापस अग्रसेन चौक की तरफ भाग गए। उनका कहना था कि वह युवकों को नहीं जानते, लेकिन सामने आने पर पहचान सकते हैं। वह गाड़ी का नंबर कोहरे के कारण नहीं देख सके। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, युवक के पिता पवन का आरोप है कि उनके बेटे को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी में बैठाया गया था। उसके बाद उनसे रुपये भी मांगे थे। बाद में वह बेटे का मोबाइल लेकर भाग गए। सेक्टर 27 थाना प्रभारी दिलबाग ने बताया मामले की जांच की जा रही है। युवक का मोबाइल मिल गया है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक सुरेंद्र पंवार के साथ सेक्टर-27 थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने एक दिन में मामले का खुलासा करने की मांग की। प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि मामले से पर्दा नहीं उठाया गया तो व्यापारी इसे लेकर रविवार को अग्रसेन भवन में बैठक करेंगे। जिसमें आगे की कार्रवाई को लेकर विचार किया जाएगा।