फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car riders arrested the student, molestation

कार सवारों ने छात्रा को दबोचा, छेड़छाड़

Tue, 18 Nov 2014 02:26 AM IST
राेहतक
राेहतक Updated Tue, 18 Nov 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में युवकाें को गर्ल्स हॉस्टल की ओर जाने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए, लेकिन शाम को ही विवि कैंपस में वारदात हो गई। युवकों ने सरेराह एक छात्रा को घेर लिया। विवि में सोमवार शाम सवा छह बजे एमए प्रथम वर्ष की एक छात्रा स्कूटी से लाइब्रेरी के पास से जा रही थी।
विज्ञापन


रोज गार्डन के पास पहुंची तो पीछे से आए कार सवार युवकों ने कार को उसकी स्कूटी के आगे अड़ा दिया। एक युवक उतरा और स्कूटी की चाबी निकाल ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक युवक ने छात्रा को दोनों हाथों से जकड़ लिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर कई छात्र और सैर करने आए लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक स्कूटी की चाबी भी ले गया। पीजीआई थाना प्रभारी एम. आई. खान ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आशीष नाम केयुवक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा कैंपस की ही रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहपाठी का भाई है आरोपी : पुलिस को छात्रा ने बताया कि आरोपी आशीष को वह पहचानती है। उसकी बहन उसके साथ पढ़ती थी। पहले वह उनके पड़ोस में ही रहती थी। इसके बाद वे मकान बदल कर कहीं और रहने लगे हैं।

सुरक्षा गार्ड नदारद, प्रबंधन खामोश : इतनी बड़ी घटना होने के वक्त कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। कुछ छात्रों ने ही इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को दी। इसके बाद मौकेपर पुलिस की पीसीआर पहुंची। मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। सुरक्षा गार्ड भी घटना से अनजान बने हुए हैं। यहां तक कि लाइब्रेरी स्टाफ ने भी जानकारी होने से मना कर दिया।

इधर, गर्ल्स हॉस्टल जाने वाले रास्ते पर लगाया बैरियर : एमडीयू में गर्ल्स हॉस्टल की तरफ बेवजह जाने वाले छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सोमवार को ही वीसी आवास के सामने लगे कट पर बैरिकेड्स लगा कर हॉस्टल की ओर जाने वाले हर छात्रों को रोका गया। हालांकि गेट नंबर-6 और दूसरी तरफ से बाइक सवारों का आना-जाना लगा रहा। यहां दो गार्ड भी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की छात्राओं ने यहां बाइक से घूमते रहने वाले लड़कों की शिकायत की थी।


यहां से कोई रोक नहीं : रोज गॉर्डन के पीछे से शिक्षकों के आवास की ओर से फैकल्टी हाउस होकर कोई भी बेरोकटोक आ जा सकता है। सोमवार को ऐसा हुआ भी। गेट-6 से आने वाला कोई भी व्यक्ति हॉस्टल के सामने आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed