फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car of young man who going home after meeting his sick uncle was snatched at gunpoint In Rohtak

Rohtak: बीमार चाचा से मिलकर घर जा रहे युवक की हथियार के बल पर छीनी गाड़ी, साइड में कार रोककर सुन रहा था फोन

Thu, 21 Dec 2023 02:11 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

रोहतक में छीना झपटी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला युवक से कार छीनने का सामने आया है। पीड़ित युवक को दो हथियारबंद युवकों ने निशाना बनाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Car of young man who going home after meeting his sick uncle was snatched at gunpoint In Rohtak
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल चाचा से मिलकर घर जा रहे बहुअकबरपुर के युवक की दो हथियारबंद युवकों ने सेक्टर चार के पास मोड़ से कार छीनी ली। पीड़ित को बंधक बनाकर युवक मदीना के पास लेकर गए। वहां सड़क किनारे उतारा और कार लेकर महम की तरफ भाग गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बहुअकबरपुर निवासी 23 साल के सचिन ने बताया कि उसके चाचा देवेंद्र का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को वह चाचा का हालचाल पूछने आया था। रात करीब नौ बजे जब वह चाचा से मिलकर वापस लौट रहा था। रास्ते में जब वह सेक्टर चार के मोड़ पर पहुंचा तो उसकी पत्नी की कॉल आई। वह कार सड़क किनारे खड़ी करके काॅल सुनने लगा। इसी बीच दो युवक कार के पास आए और नए बस स्टैंड का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन


जैसे ही वह खिड़की का शीशा करके पता बताने लगा तो युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और पीछे की सीट पर बैठने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी उसे गोहाना बाईपास हो होते हुए खरावड़ होते हुए सुनारिया चौक से मदीना से आगे ले गए। रास्ते में उसका मोबाइल फोन फेंक दिया। एक किलोमीटर आगे चलकर उसे नीचे उतारकर आरोपी कार महम की तरफ लेकर फरार हो गए। वह वापस रेडियो स्टेशन के पास आया और मोबाइल तलाश कर भाई को कॉल की। साथ में पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके वारदात के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed