{"_id":"658f27b1972f8b8aac0c9093","slug":"car-driver-hits-young-man-he-dies-after-11-days-rohtak-news-c-17-roh1020-326454-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार चालक ने युवक को मारी थी टक्कर, 11 दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार चालक ने युवक को मारी थी टक्कर, 11 दिन बाद मौत
विज्ञापन
रोहतक। सुबह सैर करके जींद बाईपास रोड से घर लौट रहे संजय को कार चालक ने टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया था। पीजीआई से 16 दिसंबर की रात संजय को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। 28 दिसंबर को संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना शहर में कार चालक के नाम केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में जगदीश पार्क स्थित शिव काॅलोनी जींद रोड निवासी निशांत ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 7 बजे पिता संजय और मैं सैर के लिए जींद रोड से वीटा चौक आउटर बाईपास पर गए थे। जब जींद बाईपास रोड की तरफ वापस आ रहे थे तो पिता आगे और मैं कुछ दूरी पर चल रहा था। पीछे से एक कार चालक तेज गति से वीटा चौक की तरफ से आए और पिता को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क के साथ फुटपाथ पर गिर गए। चालक मौका से कार लेकर भाग गया। पिता को पीजीआई के ट्रामा सेंटर लाया गया। 16 दिसंबर को पिता को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।