फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car driver crushes cyclist, death

कार चालक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Sat, 31 Jul 2021 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Car driver crushes cyclist, death
रोहतक। शीला बाईपास के नजदीक तेज गति से आ रही कार के चालक ने ड्यूटी से घर जा रहे फतेहपुरी कॉलोनी के साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाने में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फतेहपुरी कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 10 दिन से शीला बाईपास के नजदीक फर्नीचर के शोरूम पर नौकरी करने लगा था। रात करीब नौ बजे वह दिल्ली बाईपास से शीला बाईपास पर पहुंचा। रास्ते में उसका भाई मिल गया। शीला बाईपास के नजदीक तेज गति से आई कार के चालक ने आगे-आगे साइकिल पर चल रहे उसके भाई 44 वर्षीय सुरेंद्र को टक्कर मार दी। इससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कार का नंबर तलाश रही है, ताकि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed