फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car center operator assaulted, case filed against 7

Rohtak News: कार सेंटर संचालक से मारपीट, 7 पर केस

Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Car center operator assaulted, case filed against 7
रोहतक। थाना आर्य नगर के गांधी कैंप स्थित सेल्फ ड्राइविंग कार बुकिंग के संचालक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़ित ने चार युवकों को नामजद करते हुए कई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छोटूराम कॉलोनी निवासी जतिन ने बताया कि उसने गांधी कैंप में सेल्फ ड्राइविंग कार सेंटर चला रखा है। यहां पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार कार को किराए पर स्वयं चलाकर ले जाते हैं। इसके लिए करीब डेढ़ माह पहले शिमली निवासी शशन व प्रिंस एवं करौंथा निवासी केशव आए थे। चार हजार रुपये को लेकर उनका विवाद चल रहा था। उन्होंने इसका समझौता करा दिया था। उक्त तीनों युवकों का दोस्त जींद चौक निवासी अंशुल अकसर रंजिश रखते हुए जान से मारने की धमकी देता था। 14 दिसंबर को वह अपने कार्यालय पर बैठा था तो उसी समय कार और कई बाइक आकर रुकी। कार-बाइक से अंशुल,केशव, प्रिंस और देवेन्द्र उर्फ बंटा समेत तीन-चार अन्य युवकों ने उस पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया, जबकि अंशुल की जेब में पिस्तौल रखा था। आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। उसे उसके दोस्तों ने पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया।

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed