फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canter collides with trolley on Delhi road, driver dies

दिल्ली रोड पर ट्रॉले से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Mon, 14 Mar 2022 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with trolley on Delhi road, driver dies
ट्राले से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद
रोहतक। हिसार से दिल्ली मुर्गे भरकर जा रहा कैंटर शनिवार की रात कारोर मोड़ पर आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गया। टक्कर में कैंटर चालक जींद जिले के गांव डूमरखां निवासी ज्योतिसर (28) की मौत हो गई, जबकि परिचालक रोहताश (32) घायल हो गया। आईएमटी थाने में ट्रॉला चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डूमरखां गांव निवासी रोहताश ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब साढे़ 10 बजे कैंटर में हिसार के गांव कनोद से मुर्गे भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कैंटर ज्योतिसर चला रहा था। जबकि वह साइड वाली सीट पर बैठा था। रात करीब दो बजे जब वे आउटर बाईपास पर कारोर के नजदीक पहुंच तो आगे एक ट्रॉला चालक लापरवाही से ड्राइविंग करता हुआ चल रहा था। अचानक ट्रॉला चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर साइड से ट्रॉले से जा टकराया। टक्कर में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायल कैंटर चालक व उसे निकाल कर पीजीआई में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान कैंटर चालक ज्योतिसर की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉला चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया। साथ ही रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सड़क बिखर गए मुर्गे, एक दर्जन की मौत
ट्रॉले व कैंटर की टक्कर से सड़क पर मुर्गे बिखर गए। 10 से 12 की मौत भी हो गई। दूसरे कैंटर को मंगवाकर मुर्गों को दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed