फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cannot ask for votes in caste and sect names, loudspeakers not allowed after 10 o'clock

Rohtak News: जाति और संप्रदाय के नाम नहीं मांग सकते वोट, 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं

Mon, 08 Apr 2024 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cannot ask for votes in caste and sect names, loudspeakers not allowed after 10 o'clock
रोहतक। चुनाव में राजनीति दल, प्रत्याशी या दूसरे समर्थक जाति, धर्म या संप्रदाय के नाम पर वोट नहीं मांग सकते। साथ ही 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाया जा सकता। रविवार को उपायुक्त और निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आचार संहिता के तहत नियम जारी किए। बताया कि क्या कार्य किया जा सकता है और क्या नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 लड़ने वाले उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं (डूज एंड डोंट्स) के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों का चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक अनुपालन किया जाना आवश्यक है। किसी भी आधिकारिक काम को चुनाव प्रचार या चुनावी गतिविधियों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए और वित्तीय या अन्य किसी प्रकार का कोई प्रलोभन मतदाता को नहीं दिया जाना चाहिए। मतदाताओं की जाति या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जानी चाहिए और न ही कोई ऐसी गतिविधि जो मौजूदा मतभेदों को बढ़ा सकती है या विभिन्न जातियों, समुदायों, धार्मिक और भाषायी समूहों के बीच आपसी द्वेष पैदा करती हो या तनाव पैदा करती हो, ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी नहीं कर सकते
- राजनीतिक दल नकद लेन-देन से बचें, उम्मीदवारों, एजेंट, कर्मियों और पदाधिकारी तय सीमा में ही नकद राशि अपने साथ न रखें।
- अन्य राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों के सार्वजनिक बैठकों या जुलूसों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा लगाए गए पोस्टरों को हटाना या विकृत नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed