{"_id":"68a224b7db515cdbec082bed","slug":"candle-march-taken-out-in-protest-against-the-murder-of-the-teacher-rohtak-news-c-198-1-rew1001-224289-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षिका की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षिका की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Mon, 18 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भिवानी में अध्यापिका की हत्या के विरोध में रविवार को शिक्षकों, नागरिकों और द पावर आफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला।
लोगों ने कंकरवाली स्थित आंबेडकर पार्क से शिव मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक न तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई हुई है और न ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अनीता, कृष्णा, ललिता, रीना, सुमन, रजनी, गजेन्द्र, डॉ. सोमबीर, विनोद महाशय, रामसिंह, सतीश, पुष्पेंद्र, करण सिंह, अलका देवी, संतोष देवी, हिमांशु व सुरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भिवानी में अध्यापिका की हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर प्रदेशभर में शिक्षकों और आम नागरिकों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।