Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Candidates shed their election fatigue by sleeping well and working on winning strategies.

Rohtak News: उम्मीदवारों ने नींद पूरी कर उतारी चुनावी थकान, जीत के समीकरणों बनाने में जुटे रहे

Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Candidates shed their election fatigue by sleeping well and working on winning strategies.
सांपला में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। नगर पालिका चुनाव के बाद सोमवार को उम्मीदवारों ने नींद पूरी कर अपनी थकान उतारी। शाम को समर्थकों के साथ बैठकर चाय पर जीत के समीकरणों पर चर्चा की। वार्ड अनुसार वोटों के समीकरणों पर चर्चा करते हुए चेयरमैन पद पर किसी ने भाजपा तो किसी ने निर्दलीय उम्मीदवार की जीत पर संभावना जताई।
सांपला नगर पालिका चुनाव में कस्बे के कुल 15,624 मतदाताओं में से 12,372 ने किया। इन वोटों में से चेयरमैन पद पर भाजपा 16 वार्डों में करीब 5500 वोट अपने मानकर चल रही है। इस आंकड़े के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व चेयरमैन सुधीर ओहल्याण और अंकित ओहल्याण भी सोमवार को देर शाम तक समीकरणों के जोड़-तोड़ में लगे रहे। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान हो रहा है। इसका फायदा दो निर्दलीय उम्मीदवारों में से एक को जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार देर शाम तक समर्थकों के साथ प्रत्येक वार्ड की रिपोर्ट जुटाने और जीत का गणित करने में जुटे रहे। कस्बे में दुकान, चौपाल, कार्यालय, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में चुनावी चर्चा गरमाई रही।
लोग चेयरमैन पद पर व्यक्ति विशेष की हार-जीत को लेकर बहस करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी की जीत को लेकर कमेंट चलते रहे। मतदान के बाद लोग त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा व एक निर्दलीय के बीच कांटे का मुकाबला मान रहे हैं।
------------
कल आठ बजे होगी मतगणना, आठ टेबल लगाईं
सांपला। नगर पालिका चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई को होगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। सोमवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके लिए आठ टेबल लगाई जाएंगी।
रविवार को मतदान के बाद सभी ईवीएम तहसील परिसर में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। मशीनों की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया गया है। कमरे में रखी मशीनें दो तालों में सुरक्षित की गई हैं। बाहर पुलिस का पहरा है।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी 24 घंटे नजर रखी जा रही हे। वहां लगी एलईडी में मशीन साफ नजर आ रही हैं। मतों की गिनती के दौरान आम आदमी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

मंडल निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम अंकिता पवार ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान गणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। पहले दो घंटे में रुझान आने से चुनावी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed