फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Candidates said- questions on Haryanavi culture and heritage were simple

Rohtak News: अभ्यर्थी बोले-हरियाणावी संस्कृति और विरासत के सवाल रहे सरल

Mon, 28 Jul 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 28 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Candidates said- questions on Haryanavi culture and heritage were simple
दीपक, बडेसरा।
रोहतक। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) चार शिफ्टों की संपन्न हो गया। दोनों शिफ्टों में रविवार को परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों में चेहरे खिले नजर आए। हालांकि, सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने कठिन भी बताया। अभ्यर्थियों ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति, विरासत, नदियों से जुड़े सवालों को आसानी से हल कर दिया।
विज्ञापन

रीजनिंग में अधिकतर अभ्यर्थियों ने अच्छे अंक आने की बात कही। साथ ही, समय अनुसार बड़े सवालों को सरल तरीके से हल किया। जिले के अधिकतर केंद्रों पर भिवानी के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। रोहतक के 68 केंद्रों पर भिवानी और झज्जर के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन


सुबह की परीक्षा के अभ्यर्थी
हरियाणा का सामान्य ज्ञान काफी आसान था। हरियाणा की नदियों के बारे में सवाल पूछे गए। गणित के लाभ-हानि के प्रश्न भी सरल और ठीक रहे।

- पूजा, भिवानी।
---------------
कंप्यूटर ज्ञान के सवाल बेहद आसान थे। हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों को सही ढंग से किया है। इनके अंक मेरिट बनाने में काफी फायदेमंद होंगे।
- प्रिया, भिवानी।
----------------

सेंट्रल जीके और हरियाणा जीके ने परीक्षा को सरल बनाने में सहयोग किया है। पूरी तरह से सीईटी अच्छा रहा।
- प्रतिभा, भिवानी।
-----------------

गणित के साइन थीटा और कॉस थीटा त्रिकोणमिति, अंग्रेजी के टेंस, आर्टिकल, एंटोनियम-सिनोनिम से जुड़े प्रश्न आए हुए थे।
- स्वीटी, भिवानी।
------------------

अंग्रेजी की प्रश्नोत्तरी कठिन लगी। गणित के सवालों को हल करने में थोड़ा समय लगा लेकिन बिना किसी दुविधा के पेपर को पूरा किया।
- कमल सिंह, भिवानी।
----------------

नेकीराम कॉलेज में उत्साह के साथ समय पर पहुंचा। पौने दो घंटे का समय परीक्षा के लिए पर्याप्त था। 100 अंकों का पेपर सरल रहा।
- अभिषेक, भिवानी।
----------------

हरियाणवी संस्कृति व रीति-रिवाजों से जुड़े सवालों पर बिना किसी कुंठा के सही निशान लगाया। परीक्षा को हल करने में कोई परेशानी नहीं आई। - सोनू, भिवानी।
----------------


परीक्षा में आए सवालों को हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिला। पेपर को एक घंटे 30 मिनट में ही पूरा हल कर दिया।
- सरिता निवासी भिवानी
----------------

दस दिन पहले से ही पेपर की तैयारी शुरू की थी। परीक्षा देने में डर लग रहा था की पेपर किसी तरह का आएगा लेकिन सभी सवाल आसान आए।
- धर्मवीर, भिवानी
--------------

घर से जब पेपर देना आ रहा था तो डर लग रहा था कि कहीं कठिन न जाए लेकिन पेपर मिलने के बाद सवाल देखे तो आसान थे।
- हितेश, भिवानी
---------------
यह बोले शाम की परीक्षा के अभ्यर्थी



हरियाणा सामान्य ज्ञान का कोई मानदंड नहीं था। हिंदी प्रश्नोत्तरी भी कठिन थी। गणित और रीजनिंग के सवाल काफी सरल थे।

- मंजीत, अभ्यर्थी

-------------



सायंकालीन शिफ्ट में विज्ञान के प्रश्न नहीं दिखे बाकि सभी विषयों की प्रश्नोत्तरी ठीक रही। सत्य-असत्य वाले प्रश्नों का जवाब देने में कठिनाई आई।

- अज्जू, भिवानी।

-------------



बहुत ही आसान पेपर रहा। पढ़ने वाले हर बच्चे के लिए सीईटी आसान था। परीक्षा का पैटर्न हल्का-फुल्का विस्तारित था।
- दीपक, बडेसरा।

--------------



पेपर में रीजनिंग के सवाल आसान थे। हरियाणा सामान्य ज्ञान जितना पढ़ा था, उनमें से पांच अंकों का तो बिल्कुल सही करके आया हूं।

- मंजीत, अभ्यर्थी।

--------------

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

दीपक, बडेसरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed