{"_id":"610da65c8ebc3ebda642cd54","slug":"candidates-of-police-recruitment-exam-will-not-get-ticket-in-bus-without-mask-rohtak-news-rtk620211061","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बिना मास्क नहीं मिलेगी बस में टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बिना मास्क नहीं मिलेगी बस में टिकट
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की परीक्षा शनिवार और रविवार को है। 7289 पदों के लिए होने वाले परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोहतक डिपो तड़के तीन बजे से देर रात तक बसें चलाएगा। एक जगह के पर्याप्त अभ्यर्थी होने पर स्पेशल बस के रूप में नॉन स्टॉप रवाना होगी। कोरोना के चलते बिना मास्क न बस में सवार होने दिया जाएगा न ही टिकट मिलेगी।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पुलिस भर्ती परीक्षा करवा रहा है। इसमें शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो दो पाली में होगी। सर्वाधिक परीक्षा केंद्र पानीपत, करनाल, पंचकूला, अंबाला, हिसार, सिरसा में बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है। बसों के सुचारु संचालन के लिए शुक्रवार को रोडवेज अधिकारियों ने मंथन किया। इसमें फैसला लिया गया कि तड़के तीन बजे से बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जो देर रात तक होगा। इसके लिए बस स्टैंड पर इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं कि अभ्यर्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जाए। बस में बिना मास्क किसी को भी न प्रवेश दिया जाए और न ही टिकट मिलनी चाहिए। किसी भी हालत में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
लौटने के बाद हर बस होगी सेनिटाइज
महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रूट से लौटने के बाद बस को धुलाई करने के साथ सैनिटाइज अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना सैनिटाइज एक भी बस स्टैंड पर नहीं आनी चाहिए। यदि किसी ने भी ऐसा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों की छुट्टी की निरस्त
शनिवार-रविवार को बसों का सुचारु संचालन कराने के लिए रोडवेज ने चालक-परिचालकों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। सभी को अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर आने के लिए कहा है ताकि बसों का संचालन सुचारु हो सके।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दोनों दिन तड़के तीन बजे से बसों का संचालन होगा। हर अभ्यर्थी की थर्मल स्कैनिंग होगी। बिना मास्क बस में न बैठने दिया जाएगा न टिकट मिलेगी। एक जिले की बस की क्षमता अनुसार सवारी मिलने पर स्पेशल नॉनस्टॉप बस चलेगी। बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो