फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Camp to rectify errors in PPP from 28

Rohtak News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए शिविर 28 से

Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Camp to rectify errors in PPP from 28
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। प्रदेश सरकार के जनहित में लिए गए फैसले के अनुसार हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के माध्यम से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के डाटा में शुद्धिकरण के लिए 28 से 30 अप्रैल तक गांव व वार्ड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें आय से संबधित त्रुटी को ठीक नहीं किया जाएगा। शिविरों के लिए नोडल अधिकारी तथा ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि कलानौर खंड में 23 शिविर आयोजित होंगे, जिनके लिए कलानौर खंड के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। नगरपालिका कलानौर में तीन शिविर आयोजित होंगे तथा सचिव नोडल अधिकारी होंगे। कलानौर खंड व नगरपालिका क्षेत्र के लिए रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार ओवरऑल इंचार्ज होंगे। महम खंड में 25 शिविर आयोजित होंगे तथा महम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे तथा नगरपालिका महम क्षेत्र में 4 शिविर लगाए जाएंगे, जिनके प्रभारी नगरपालिका सचिव होंगे। लाखनमाजरा खंड में 13 शिविर आयोजित होंगे तथा लाखनमाजरा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। महम के उपमंडलाधीश दलबीर सिंह ओवर ऑलइंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


रोहतक खंड में 43 व नगर निगम क्षेत्र में 48 शिविर आयोजित होंगे
रोहतक खंड में 43 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे तथा रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। नगर निगम क्षेत्र में 48 शिविर आयोजित होंगे तथा नगर निगम के सीपीओ नोडल अधिकारी अधिकारी होंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। सांपला खंड में 20 शिविर आयोजित होंगे। सांपला के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नोडल अधकिारी होंगे। सांपला नगरपालिका क्षेत्र में तीन शिविर आयोजित होंगे तथा नगर पालिका के सचिव नोडल अधिकारी रहेंगे। सांपला के उपमंडलाधीश सुभाष चंद्र जून ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की तय की गईं जिम्मेदारियां
एडीसी महेंद्रपाल ने बताया कि सभी ओवर ऑल इंचार्ज अपने क्षेत्राधिकार में परिवार पहचान पत्र के शिविरों को सफलतापूर्वक आयोजित करवाएंगे। नोडल अधिकारियों द्वारा सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे, जो परिवार पहचान पत्र शिविरों का रेंडम निरीक्षण करेंगे। अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed