{"_id":"6488d8b29b519e5a43034aac","slug":"call-from-unknown-and-foreign-number-can-empty-account-rohtak-news-c-17-roh1020-176717-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अज्ञात व विदेशी नंबर से आई कॉल कर सकती है खाता खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अज्ञात व विदेशी नंबर से आई कॉल कर सकती है खाता खाली
विज्ञापन
रोहतक। आप स्मार्टफोन, कंप्यूटर के मामले में सतर्क और चाक-चौबंद यूजर हो सकते हैं। इंटरनेट से कोई अनजान फाइल डाउनलोड नहीं करते हैं। ईमेल में आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करते हैं। जटिल पासवर्ड बनाकर रखते हैं। साइबर सुरक्षा के पुख्ता साधनों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद आपका स्मार्टफोन हैक हो सकता है। एक फोन कॉल से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। ऐसे में ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचने के लिए सतर्कता व सावधानी बरतना जरूरी है। यह कहना है पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग का। वह मंगलवार को लोगों को ठगी से बचाने की एडवाइजरी जारी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हैक का मतलब सिर्फ उसमें घुसपैठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा करने वाले आपके तमाम टेलीफोन कॉल, कॉन्टैक्ट्स, एसएमएस, फोटो, वीडियो, ईमेल, पासवर्ड और एप्लीकेशन की एक्सेस तक ले सकते हैं। आपकी हर सही-गलत, निजी व पब्लिक गतिविधि हैकर की नजर है। इतना ही नहीं, वह दूर से ही आपके फोन के जरिए किसी को फोन भी कर सकता है। विदेशी नंबर या किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से की गई आई किसी भी फोन कॉल या वीडियो कॉल न उठाएं। ऐसा करने से आपका स्मार्टफोन हैक हो सकता है। व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए संदिग्ध लिंक को भी क्लिक करें। ऐसा करने से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। साइबर अपराधी विदेशी नंबरों से आपके नंबर या व्हाटसअप पर छोटी सी मिस कॉल करते हैं। उस मिस कॉल को इग्नोर करें। उसका जवाब न दें। विदेशी नंबरों से आए कॉल को ब्लॉक करें व इसकी रिपोर्ट तुरंत डीओटी (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन) से करें। इसके लिए दो नंबर 1963 या ट्राई नंबर 1800110420 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह टोल फ्री नंबर हैं।
एसपी ने कहा कि दुनिया भर के बहुत से प्रभावशाली लोगों के स्मार्टफोन हैक हुए हैं, जिस पिगैसस नाम के स्पाइवेयर की चर्चा है, वह ठीक यही करता है। आप भी व्हाट्सअप के जरिए टेलीफोन कॉल और वीडियो कॉल करते हैं तो सावधान हो जाएं। तकनीकी खामी का फायदा उठाकर यह स्पाइवेयर आपके स्मार्टफोन हैक कर लेता है। भले ही आपका फोन किसी भी तरह का हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय समय पर अपना फोन व व्हाट्सएप अपडेट कर लें। सावधानी और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है।