फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cables burnt due to increase in load, there was power failure for five to seven hours

लोड बढ़ने के कारण जलीं केबलें, पांच से सात घंटे तक बिजली रही गुल

Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Cables burnt due to increase in load, there was power failure for five to seven hours
गर्मी में ओवरलोड की वजह से मंगलवार को कई ट्रांसफार्मरों की केबल जल गईं। इससे पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एमएस मिल फीडर का खंभा गिरने की स्थिति में होने के कारण वहां पर नया खंभा लगाया गया। इससे दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक इंदिरा नगर, झज्जर रोड, शीतल नगर, न्यू विजय नगर, बुधवार कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, विजय नगर, एकता कॉलोनी, अजित कॉलोनी, अमृत कॉलोनी की बिजली बाधित रही। लक्ष्मी नगर फीडर की अंडरग्राउंड केबल जलने से लक्ष्मी नगर, किशनपुरा, विकास नगर, हुड्डा सिटी पार्क, मानसरोवर कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी, चांद नगर, न्यू बस स्टैंड एरिया की बिजली दोपहर डेढ़ से शाम पांच बजे तक बंद रही। ओवरलोड की वजह से 33 केवी सेक्टर-छह की अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आ गया। इससे 11 केवी रोड लाइन फीडर के तहत आने वाले आजादगढ़, पुराना विशाल नगर, न्यू विशाल नगर, न्यू बस स्टैंड, उत्तम विहार, सेक्टर-छह, सन सिटी, राजीव नगर तथा 11 केवी लाढ़ौत रोड फीडर के तहत आने वाले वीटा मिल्क प्लांट एरिया, सुखपुरा चौक, उत्तम विहार, ऋषि नगर, शास्त्री नगर, बसंत नगर, सूर्या नगर, हैफेड रोड, लाढ़ौत रोड, पानीपत रोड, राजीव गांधी स्टेडियम आदि की बिजली दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रही। रेलवे रोड फीडर की केबल तेज धमाके के साथ जल गई। इससे प्रताप टॉकीज एरिया, रेलवे रोड, शौरी मार्केट, शौरी क्लॉथ मार्केट, एप्रोज रोड, पुरानी अनाज मंडी, टिकट वाली गली, झज्जर रोड, अग्रसेन चौक, महाजन पड़ाव, पीरजी मोहल्ला आदि की बिजली दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रही। कबीर कॉलोनी में मरम्मत कार्य की वजह से दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली बंद रही। ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक झंग कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed