फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   By not giving hostel to PGI, 300 more girl students of MDU will get the facility

Rohtak News: पीजीआई को छात्रावास नहीं देने से एमडीयू की 300 और छात्राओं को मिलेगी सुविधा

Tue, 15 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 15 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
By not giving hostel to PGI, 300 more girl students of MDU will get the facility
एमडीयू में छात्र एवं छात्राओं के लिए नए सत्र के हॉस्टल प्रॉस्पेक्टस को जारी करते कुलपति प्रो. र
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सोमवार को नए सत्र के छात्र व छात्राओं के लिए छात्रावास विवरणिका जारी कर दी गई है। इस बार पीजीआई को छात्रावास नहीं देने से विवि की 300 और छात्राओं को छात्रावास की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि एमडीयू में लड़कों के लिए कुल 10 छात्रावास संचालित हैं। इनमें लगभग 2800 छात्रों के रहने की सुविधा उपलब्ध हैं। लड़कियों के 10 छात्रावासों में लगभग 2500 छात्राएं रह सकती हैं।
विज्ञापन

शोधार्थियों के लिए लड़कों के छात्रावास में इस सत्र में पीएचडी हास्टल भी प्रारंभ हो जाएगा। इसमें 150 पीएचडी छात्र रह सकेंगे। इसके अतिरिक्त, विदेशी छात्रों के लिए एक वातानुकूलित इंटरनेशनल हॉस्टल है। इसमें 150 अंतरराष्ट्रीय छात्र ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम-उषा’ योजना के तहत नए सत्र में लड़कियों के हॉस्टल में एक आधुनिक रीडिंग हॉल शुरू होगा। इसमें लगभग 80 लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर लैब और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की स्थापना की जाएगी। छात्रावास विद्यार्थियों को विभिन्न क्लबों- फोटोग्राफी, कोडिंग, इको क्लब, डांस, पेंटिंग, पोएट्री, इन्नोवेशन, ब्रेन स्टार्मिंग से जोड़ा जाएगा।

इस मौके परचीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सुधीर कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. हरीश कुमार, कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत, कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन, प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. एससी मलिक, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. हरीश दूरेजा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, चीफ कंसल्टेंट सिक्युरिटी ब्रिगेडियर हरबीर सिंह समेत कई शिक्षक मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed