फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Businessman murder case, fir registered against three unknowns, Mother did not reveal any kind of rivalry

व्यापारी की हत्या का मामला: तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, मां ने नहीं बताई किसी तरह की रंजिश

Fri, 01 Mar 2024 10:47 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

रोहतक में रात को हुई स्क्रैप व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों ने रात को गोलियां मारकर व्यापारी की हत्या कर दी थी। व्यापारी परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था।

विज्ञापन
Businessman murder case, fir registered against three unknowns, Mother did not reveal any kind of rivalry
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम से संगरुर जा रहे स्क्रैप व्यापारी सचिन की हत्या के खिलाफ पुलिस ने देर रात तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। व्यापारी की मां दर्शना देवी ने किसी से रंजिश नहीं बताई है। अब पुलिस मृतक व्यापारी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता लगा रही है कि उसके पास किसी तरह की धमकी तो नहीं आई थी। हालांकि हमलावर मृतक का फोन साथ में ले गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम स्थित न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी रेखा, कन्चन व उससे छोटा सचिन व सबसे छोटी लड़की शैली है। सभी शादीशुदा है। वीरवार रात करीब 8 बजे वे गुरग्राम से संगरुर के लिए शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार में सचिन, पुत्र वधु मोनिका व मेरे दो पोते और वह थी। जींद-रोहतक रोड पर लाखनमाजरा के पास होटल में खाना खाने के लिए गाड़ी खड़ी कर दी।
विज्ञापन


खाना खाकर जब सचिन होटल से निकला उसके पीछे वह और मोनिका बच्चों सहित आ रहे थे। सचिन गाड़ी में बैठा ही था कि अचानक सफेद रंग की गाड़ी में 2-3 युवक सवार होकर आए और सचिन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह बेटे को बचाने आई तो उसके पैर में गोली मार दी। हमलावर उसके बेटे का मोबाइल फोन लेकर अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। सिर व पेट में गोलियां लगने से सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा शव का पोस्टमार्टम, गुरुग्राम से पहुंचे परिजन पीजीआई
पुलिस की तरफ से सचिन के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पता लग सकेगा कि उसे कितनी गोलियां लगी हैं। साथ ही पुलिस को शक है कि सचिन का गुरुग्राम से ही पीछा किया जा रहा था। ऐसे में उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि वारदात का सुराग लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed