फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Business artists will also get admission in Supwa, 10% seats reserved

व्यवसायी कलाकारों को भी सुपवा में मिलेगा प्रवेश, 10 फीसदी सीटें आरक्षित

Fri, 27 Aug 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Business artists will also get admission in Supwa, 10% seats reserved
सुपवा।
व्यवसायी कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। किसी कारण वश अध्ययन से दूर रहे या शैक्षणिक योग्यता की चाह रखने वाले भी अब पढ़ाई कर सकेंगे। ऐसे तीन वर्ष के अनुभवी कलाकार पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने कलाकारों व कला के प्रोत्साहन के लिए देश में सबसे पहले यह नई व्यवस्था लागू करते हुए ऐसे कलाकारों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं।
विज्ञापन

पेंटिंग, फोटोग्राफी, वीडियो, एडिटिंग, शॉर्ट फिल्म, डिजाइन या कला के अन्य क्षेत्र में अच्छा मुकाम पाने की चाह रखने वालों को सुपवा बेहतर अवसर देने जा रहा है। विवि के विशेषज्ञ उनका हुनर निखार कर उन्हें तकनीकी रूप से समक्ष बनाएंगे। साथ ही उन्हें शैक्षणिक योग्यता के रूप में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री भी मिलेगी। कला व कलाकारों को प्रोत्साहन देने की इस ओर कदम बढ़ाने वाला सुपवा पहला विवि है। यहां ऐसे कलाकारों के लिए विवि के सभी कोर्सों में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। ये औसतन प्रत्येक कोर्स में दो सीटें बनती हैं। इन्हें सुपरन्यूमेरी सीट नाम दिया गया है। इन पर उन्हें उनकी कला के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी पूर्व कक्षा के प्रमाण पत्र के बजाय उनकी कला में दक्षता को आंका जाएगा। यही उनका विवि में प्रवेश का आधार होगा। इसके अलावा कलाकार के पास विवि में प्रवेश के लिए तीन वर्ष का अपनी कला के क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।
विज्ञापन

कलाकारों में ही बनेगी मेरिट
विवि की सुपरन्यूमेरी सीट पर प्रवेश लेने वाले कलाकारों की संख्या अधिक होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह मेरिट सूची अन्य विद्यार्थियों से अलग उन्हीं कलाकार प्रतिभागी विद्यार्थियों की ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरआई व विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी 15 प्रतिशत कोटा तय
सुपवा ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पहली बार विवि में एनआरआई व विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी कोटा सुनिश्चित किया गया है। इसके तहत 15 प्रतिशत सीटें देश से बाहर के विद्यार्थियों के लिए रखी गई हैं। इससे विवि को रेवेन्यू तो मिलेगा ही साथ ही यहां के विद्यार्थी दूसरे देशों की संस्कृति को भी समझ सकेंगे।
विवि के 18 कोर्सों में 17 राज्यों के विद्यार्थी
सुपवा में 14 स्नातक व चार स्नातकोत्तर कोर्स कराए जा रहे हैं। यहां 17 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्नातक कोर्सों में 285 व स्नातकोत्तर कोर्सों में 120 सीटें हैं। इसके अलावा विवि 14 सर्टिफिकेट कोर्स व डिप्लोमा भी करा रहा है। सर्टिफिकेट कोर्सों में 280 सीटें हैं। विवि में कुल 685 नए विद्यार्थियों को इस वर्ष प्रवेश दिया जाना है।

सुपवा में अध्ययन से वंचित या कोर्स करने वाले युवा कलाकारों को अवसर दिया जा रहा है। विवि पहली बार विभिन्न कोर्सों में कलाकारों को उनकी कला के आधार पर प्रवेश देगा। इसके लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। नए सत्र के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया से ही नई व्यवस्था लागू होगी।
- प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, सुपवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed