फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bus will go to Chandigarh from Sukhpura Chowk

Rohtak News: सुखपुरा चौक से जाएंगी चंडीगढ़ के लिए बस

Sun, 23 Jun 2024 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bus will go to Chandigarh from Sukhpura Chowk
61.... रूट मैप
रोहतक। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वीआईपी नेताओं के आगमन के चलते सुबह पांच बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ऐसे में नए बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए बस सुखपुरा चौक से होकर गुजरेंगी। पुलिस लाढ़ोत मोड़, सनसिटी चौक व सुपवा के सामने नाका लगाएगी। शनिवार को एसपी हिमांशु गर्ग ने केंद्रीय मंत्रियों के आगमन को लेकर आला अधिकारियों के साथ मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को वीवीआईपी व वीआईपी की डयूटी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर रविवार को केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के सभी मंत्री रोहतक पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए रुट डायवर्ट किया गया है। लाढौत चौक से सेक्टर-4/5 व 35/36 तक व दादा पंडित लख्मी चंद यूनिवर्सिटी (सुपुवा) की तरफ से वाहनों को नही जाने दिया जायेगा। गोहाना गोल चक्कर, लाढौत रोड से आने वाले वाहन सुखपुरा चौक व नया बस अड्डा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। बोहर गांव व सोनीपत की तरफ से सेक्टर 4/5 व 35/36 चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को सेक्टर-4/5 के डिवाइडिंग रोड से होते हुए सुपुवा यूनिविर्सिटी के टी प्वाइंट से बस अड्डा होते हुए अपने गंतव्य तक जायेंगे। रुट डायवर्ट सुबह 5 बजे से लेकर वीवीआईपी के जाने तक रुट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed