{"_id":"654d49f0f983d96103047e8a","slug":"bus-stand-police-post-will-be-removed-for-bus-charging-station-rohtak-news-c-17-roh1010-290140-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के लिए हटाई जाएगी बस स्टैंड पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के लिए हटाई जाएगी बस स्टैंड पुलिस चौकी
Fri, 10 Nov 2023 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज डिपो को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए पुलिस चौकी के पीछे वाले स्थान पर 14 करोड़ रुपये की लागत से एक साल में चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बस स्टैंड पर अस्थायी रूप से चल रही चौकी को यहां से हटाया जाएगा। लेकिन चौकी को कहा शिफ्ट किया जाएगा इसके लिए अभी तक कोई जगह निर्धारित नहीं की गई है। लगभग सवा तीन एकड़ जगह में इस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
रोडवेज डिपो को हर माह कुछ न कुछ सौगात मिलती ही जा रही है। सितंबर माह में 10 एसी बसों की सौगात मिल चुकी है। इनमें से कुछ एसी बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं। कुछ एसी बसें जल्द ही तैयार होकर डिपो पहुंचेगी। जिनको लंबे रूटों पर चलाया जाना है और सभी बसों के रूट तक निर्धारित हो चुके है। इससे पहले डिपो को पांच नई 58 सीटर बसें भी मिल चुकी हैं। जो फिलहाल लंबे रूटों पर दौड़ रही है। इलेक्ट्रिक बसों के आवागमन को लेकर मुख्यालय के उच्च अधिकारी 12 अगस्त को बस स्टैंड का निरीक्षण तक कर चुके हैं। जल्द ही दोबारा से इसका सर्वे होने जा रहा है। जिसके लिए विभाग की टीम ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं।
एक बार में 20 बसें हो सकेंगी चार्ज
अभी तक चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट का जो लेआउट तैयार किया गया है, उसमें एक साथ बीस बसें चार्ज हो सकेंगी। ताकि शिफ्ट वाइज सभी बसों को तय समय में आसानी से चार्ज किया जा सकें। अगर फाइनल सर्वे में बसों के आने जाने व अन्य किसी तरह की परेशानी होती है तो प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
अगले माह ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस निर्माण कार्य को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। जल्द बसें मिलने के बाद उन्हें अलग-अलग रूटों पर भेजा जाएगा।
-सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाॅप मैनेजर, रोडवेज डिपो