{"_id":"60e0b53a8ebc3e0a3528629f","slug":"bus-service-will-start-for-16-villages-from-next-week-rohtak-news-rtk615954055","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 गांवों के लिए अगले सप्ताह से शुरू होगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 गांवों के लिए अगले सप्ताह से शुरू होगी बस सेवा
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक डिपो लॉकडाउन में बंद हुई गांवों की बस सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है। इसका नया रोस्टर बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिले। फिलहाल गांवों के 16 मार्गों पर बस सेवा शुरू होगी।
लॉकडाउन में बंद हुई बस सेवा फिर से चालू करने के लिए शुक्रवार को रोहतक डिपो के जीएम राहुल मित्तल ने ट्रैफिक मैनेजर, बस स्टैंड प्रबंधक, ट्रैफिक इंचार्ज आदि के साथ बैठक की। तय हुआ कि गांवों की बसों का संचालन एक सप्ताह में शुरू किया जाएगा, मगर इससे पहले बसों का नया रूट प्लान बने। कोशिश हो कि एक बस ज्यादा से ज्यादा गांवों से आवागमन करें। पहले चरण में मोखरा, कथूरा, खरैंटी, किलोई, भैंसवाल, दतौड़, कटवाड़ा, रिठाल, सांपला, समचाणा, सुढाना, बेरी, चिमनी, कलानौर, काहनौर व महम के लिए बसों को चलाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों की मांग आने पर बसें चलाई जाएंगी।
बस स्टैंड प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि महाप्रबंधक से साथ हुई बैठक में गांवों के लिए बसें चलाने के निर्देश मिले हैं। इन बसों को चलाने के लिए दोबारा से रूट प्लान बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा गांवों के लोगों सुविधा मिले। रूट प्लान बनने के बाद बसों का संचालन होगा। इसके बाद जिन गांवों से मांग आएगी, वहां के लिए बसें चलेंगी।