फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bus of candidates returning from Clerk recruitment examination overturned due to cow on road

सड़क पर गाय आने से पलटी क्लर्क भर्ती की परीक्षा से लौट रहे अभ्यर्थियों की बस

Mon, 23 Sep 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bus of candidates returning from Clerk recruitment examination overturned due to cow on road
Bus of candidates returning from Clerk recruitment examination overturned due to cow on road
फरीदाबाद से हिसार लौट रही राजस्थान नंबर की एक बस महम के पास पलट गई। बस क्लर्क पद की परीक्षा देकर लौट रहे हिसार-हांसी के 36 अभ्यर्थी सवार थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से हिसार रवाना करा दिया। हादसे सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार व हांसी के 36 अभ्यर्थी राजस्थान नंबर की बस से फरीदाबाद परीक्षा देने गए थे। वापस आते समय रविवार रात करीब आठ बजे महम से दो किमी आगे हांसी रोड पर अचानक गाय सामने आने से पलट गई। इस दौरान बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। चालक सुरेश के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस में सवार लोगों को निकाल कर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर लोगों को लगी मामूली चोट का उपचार कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरी बस से बस में सवार लोगों हिसार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed