{"_id":"689ec94532fb81aef600b1f8","slug":"bus-going-from-gogamedi-to-delhi-overturned-near-sampla-in-rohtak-due-to-cow-suddenly-appearing-in-front-of-it-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: अचानक गोवंश सामने आने से गोगामेडी से दिल्ली जा रही बस सांपला के पास पलटी; एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: अचानक गोवंश सामने आने से गोगामेडी से दिल्ली जा रही बस सांपला के पास पलटी; एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल
Fri, 15 Aug 2025 11:14 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 15 Aug 2025 11:14 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सुबह चार बजे सूचना मिली कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के 20 श्रद्धालु राजस्थान स्थित गुगामेड़ी गए थे।
विज्ञापन
ट्रैवलर बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के सांपला के नजदीक शुक्रवार तड़के चार बजे अचानक सामने गोवंश आने से राजस्थान के गुगामेड़ी से दिल्ली जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। सांपला पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुबह चार बजे सूचना मिली कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के 20 श्रद्धालु राजस्थान स्थित गुगामेड़ी गए थे। शुक्रवार तड़के वापस लौटते समय निजी टेंपों ट्रैवलर की मिनी सांपला के करीब रोहद टोल से पहले पहुंची तो सड़क के बीचोंबीच गोवंश बैठा हुआ था। गोवंश को बचाते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने तत्काल लोगों को बाहर निकाला। सुल्तानपुरी निवासी अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अशोक रानी (65), कृष्ण (45), ज्योति (24), दिव्या (17), आरव (11) व नीरा (7) को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन