{"_id":"670aec207c4298d97506f698","slug":"burning-of-75-feet-effigy-of-ravana-in-old-iti-grounds-rohtak-news-c-17-roh1020-524178-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुराना आईटीआई मैदान में रावण के 75 फीट के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुराना आईटीआई मैदान में रावण के 75 फीट के पुतले का दहन
विज्ञापन
रोहतक। शहरभर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। जयश्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शनिवार को रामलीला में रावण वध के मंचन के बाद रावण दहन किया गया। पुराना आईटीआई मैदान में जिले का सबसे ऊंचा 75 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया। शहर में कई इलाकों शाम 5 बजे से ही दहन कार्यक्रम शुरू हो गए। इसमें शहर के कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या लोग पहुंचे। इसके कारण जाम की स्थिति बन गई।
श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से तैयार की गई 75 फीट के रावण के पुतले को देखने के लिए भीड़ जुटी। रावण दहन देखने के लिए यहां जिले के कोने-कोने से लोग पहुंचे। यहां बतौर मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। सांसद ने कहा कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशियां लाए। यह पवित्र त्योहार हमें मानवता की सेवा करने, आपसी प्रेम, भाईचारे को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस त्योहार से हम सभी को कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण की शुद्धता, विनम्रता की सीख लेनी चाहिए।
सांसद ने बतौर मुख्य मुख्य अतिथि रामलीला के राम, लक्ष्मण का स्वरूप बने पात्रों का पूजन किया। इसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, समाजसेवी राजेश जैन, राजीव जैन ने एक साथ रिमोट दबाकर रावण दहन किया। इसके बाद श्री कृष्ण ड्रामेटिक क्लब रामलीला उत्सव कमेटी में भी उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। रामलीला के पात्रों की पूजा की और इसके बाद रावण दहन किया। यहां विधायक भारत भूषण बतरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने तीर चलाकर किया रावण के पुतले का दहन
पुराना बस अड्डा के पास प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से तैयार कराया गया 60 फीट के रावण के पुतले का वध पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने तीर चलाकर किया। दहन से पहले रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। वहीं श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला रोहतक की ओर से बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले का दहन डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी गोकर्ण तीर्थ पर किया गया। दहन महामंडलेश्वर कपिलपुरी व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने एक साथ तीर चलाकर किया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी सेंटर में हैप्पी क्लब की ओर से विजयदशमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। रावण के पुतले का दहन पूर्व निगम पार्षद अशोक राणा व कंचन खुराना ने किया। भाजपा नेता अशोक खुराना ने कहा कि बुराई जितनी भी शक्तिशाली हो अंत में सत्य और धर्म की जीत होती है। उधर, मानसरोवर कॉलोनी में बक्शाराम स्मृति पार्क में दशहरा उत्सव मनाया गया। यहां पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रावण दहन किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान मदन लाल डावरा मौजूद रहे।