फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bully breed dog shot for youth

बुली नस्ल के कुत्ते के लिए युवक को मारीं गोलियां

Thu, 01 Oct 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bully breed dog shot for youth
झज्जर। बिरधाना गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी। घायल को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे दुजाना थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुंगाई गांव निवासी सोनू पुत्र पप्पू ने बिरधाना गांव के एक युवक को अपना बुली नस्ल का पाकिस्तानी कुत्ता दिया हुआ था। बुधवार देर रात जब सोनू ने बिरधाना गांव निवासी युवक से अपना कुत्ता वापस देने के लिए कहा तो उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद सोनू कुत्ते को लेने के लिए 7 लोगों के साथ बिरधाना गांव पहुंचा। इस दौरान खुंगाई निवासी रवि पुत्र रमेश कुत्ते की बेल खोलने लगा तो बिरधाना के युवक ने हाथ और पेट में गोली मार दी।। इसके बाद घायल रवि को उसके साथी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

युवक को गोली मारने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर जाकर जानकारी ली तो कुत्ते को लेकर झगड़ा बताया गया। एक टीम अस्पताल भेजी गई है। बयान दर्ज होने के बाद ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई करी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोशन लाल, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed