{"_id":"6603495d5e39e800ec05b464","slug":"bullies-dominate-at-night-police-showed-helplessness-during-the-day-arrest-made-after-ruckus-rohtak-news-c-17-roh1019-388940-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रात में दबंग हावी, दिन में पुलिस ने दिखाई लाचारी, हंगामे के बाद हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रात में दबंग हावी, दिन में पुलिस ने दिखाई लाचारी, हंगामे के बाद हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
रोहतक। कोर्ट के स्टे के बावजूद दबंगों ने होली की रात अंधेरे में किराये की दुकान तोड़ दीं। इससे मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। व्यापारी सड़क जाम कर बैठ गए। पहले तो पुलिस ने कार्रवाई में लाचारी दिखाई, बाद में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की हिदायत के बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शिवाजी कॉलोनी निवासी राजेंद्र साहनी और रेलव रोड निवासी सुरेश जैन ने 60 साल पहले किराये पर दुकान ली थी। आरोप है कि करीब तीन माह पहले कुछ व्यक्ति दुकान पर आए और कहा कि यह प्रॉपर्टी उन्होंने खरीद ली है। धमकाते हुए दुकान खाली करने के लिए कहा। इस पर किरायेदार राजेंद्र साहनी व सुरेश जैन कोर्ट चले गए। वहां से उन्हें स्टे मिल गया। इसमें पवन, प्रवीण व चेष्टा को पार्टी मनाया गया है।
दुकानदारों से बोले दबंग- सारा पीतल तुम्हारे शरीर में भर देंगे
राजेंद्र और सुरेश का आरोप है कि मंगलवार को अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व दुकानें तोड़ रहे हैं। जबकि 15 से 20 व्यक्ति हथियार लिए खड़े हैं। जब उन्होंने अदालत का स्टे ऑर्डर दिखाकर दुकान तोड़ने से रोकने का प्रयास किया तो धमकी दी कि वे किसी आदेशों को नहीं मानते। एक व्यक्ति धमकाते हुए बोला- सारा पीतल तुम्हारे शरीर में भर देंगे। पुलिस को कॉल करने पर भी कुछ नहीं होगा, क्योंकि पुलिस का मुंह भर रखा है।
विज्ञापन
............
पूर्व मंत्री मनीष के सामने बोला दरोगा- किसी और से जांच करवा लें...
मंगलवार सुबह व्यापारियों के धरने की सूचना पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समर्थकों समेत मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता हरिओम मित्तल उर्फ भाली ने कहा कि सुबह पुलिस आई तो दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग की। एक पुलिसकर्मी बोला, खुद क्यों नहीं पकड़े तोड़फोड़ करने वाले। इतना ही नहीं, अब पूर्व मंत्री के आगे थाना प्रभारी कह रहा है कि किसी और से जांच करवा लें। इसका क्या मतलब है? इस पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने डीएसपी रवि खुंडिया व थाना प्रभारी कुलदीप से बात की। बोले, मेरे होते हुए कोई जबरन प्रॉपर्टी खाली नहीं करवा सकता। गैर कानूनी तरीके से तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त धाराएं लगाकर कार्रवाई करें।
...
हुड्डा ने आईजी को किया फोन, बोले- डकैती की धारा जोड़कर करें कार्रवाई...
करीब साढ़े आठ बजे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक बीबी बतरा, बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट, व्यापारी नेता हेमंत बख्शी व दूसरे कांग्रेसी मौके पर पहुंचे। पूर्व सीएम ने आईजी केके राव को फोन कर कहा कि आपका डीएसपी मुझे देखकर चला गया। उनको वापस भेजा जाए। सरेआम कानून तोड़ा जा रहा है। पुलिस को निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। इसके थोड़ी देर बाद डीएसपी रवि खुंडिया हुड्डा से मिले। हुड्डा ने कहा कि रात के अंधेरे में तोड़फोड़ कर सामान निकाल गया है। केस में डकैती की धारा लगाकार कार्रवाई की जाए।
....
वर्जन-
-पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण और उसके भांजे पवन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला चेष्टा की गिरफ्तारी से पहले उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
-रवि खुंडिया, डीएसपी