{"_id":"685840768e8b5a28b607c079","slug":"bulldozers-run-on-encroachment-on-the-second-day-shopkeepers-themselves-are-breaking-ramps-and-stairs-rohtak-news-c-17-roh1019-677219-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, दुकानदार खुद तोड़ रहे रैंप और सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, दुकानदार खुद तोड़ रहे रैंप और सीढ़ियां
विज्ञापन
22 सीटीके 23 : नारायण कांप्लैक्स के नजदीक नाले से हटाया जा रहा अतिक्रमण। अमर उजाला22 सीटीके 2
रोहतक। नालों के ऊपर किए अतिक्रमण पर लगातार दूसरे दिन चार घंटे तक नगर निगम का बुलडोजर चला। निगम की टीम ने छोटूराम चौक से आगे नारायण कॉम्प्लेक्स से शांतमई चौक तक अतिक्रमण हटाया। निगम की सख्ती को देखते हुए कई दुकानदार खुद ही नाले के ऊपर बनाई गईं सीढ़ियां और रैंप तोड़ते नजर आए।
लोगों का कहना है कि बुलडोजर से तोड़फोड़ के कारण ज्यादा नुकसान हो रहा है, इसलिए मिस्त्री से सीढ़ियां हटवा रहे हैं। नगर निगम ने ऐसे 20 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां हर साल जलभराव होता है। स्लैब, सीढ़ियां और रैंप नालों की सफाई में बाधा बने हुए हैं। शनिवार को निगम की टीम ने सुखपुरा चौक और छोटूराम चौक पर तोड़फोड़ की। रविवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कई स्थानों पर कार्रवाई की गई।
सुखपुरा चौक और शिवाजी कॉलोनी में आज पहुंचेगी टीम
कार्रवाई में शामिल निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि निगम की तरफ से 100 दुकानदारों का नोटिस दिए गए थे। इसमें सुखपुरा चौक, गोहाना रोड व छोटूराम चौक पर कार्रवाई हो चुकी है। रविवार को शिवाजी कॉलोनी में जाना था, लेकिन छोटूराम चौक से आगे शांतमई चौक तक कार्रवाई में समय लग गया। सुखपुरा चौक पर अभी अतिक्रमण बचा है। सोमवार को टीम सुखपुरा चौक व शिवाजी कॉलोनी में कार्रवाई करेगी। इसके बाद नए नोटिस देकर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- --
नए स्लैब उतरवाए गए छोटूराम चौक पर
निगम की तरफ से नाले की सफाई के साथ-साथ स्लैब रखे जाएंगे। इसके लिए 70 के करीब स्लैब छोटूराम चौक पर उतारे गए हैं। ताकि नाले में गिरने से कोई हादसा न हो जाए।
-- -- -
दुकानदार खुद भी नालों से अतिक्रमण हटाने लगे हैं। जो नहीं हटाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है।
डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम