फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Buffalo trader was kidnapped and beaten, tied hands and feet and thrown along the railway line

भैंसों के व्यापारी का अपहरण कर पीटा, हाथ-पैर बांधकर रेल लाइन किनारे फेंका

Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Buffalo trader was kidnapped and beaten, tied hands and feet and thrown along the railway line
रोहतक। मकड़ौली खुर्द गांव से पैसे मांगने मायना गए भैंस व्यापारी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और हाथ-पैर बांधकर कच्चा बेरी रोड पर रेलवे लाइन के किनारे फेंककर चले गए। इस संबंध में सदर थाने में मायना गांव के युवक मोगली व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मकड़ौली खुर्द निवासी बसंत (42) ने दी शिकायत में बताया कि वह भैंसों का कारोबार करता है। 11 फरवरी को रात करीब साढ़े 9 बजे मायना गांव पहुंचा, जहां गांव के युवक मुकेश उर्फ मोगली से पैसे लेने थे। रात करीब डेढ़ बजे मुकेश अपने घर पर आया। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत चली। मोगली ने कहा कि रोहतक चलो, वहां हिसाब कर दूंगा। वह आरोपी की कार में बैठ गया, जिसमें पहले से दो युवक बैठे थे। रोहतक पहुंचकर तीनों ने उसके साथ पैसे देने की जगह मारपीट शुरू कर दी। उसके परने से हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। बायें पैर पर मोगली ने बिंडे से चोटें मारी। इससे वह बेहोश हो गया। सुबह होश आया तो वह रोहतक रेलवे स्टेशन के नजदीक कच्चा बेरी रोड पर पुल के नीचे पत्थरों में पड़ा था। राहगीरों ने उसकी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पीजीआई के आपातकालीन कक्ष में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed