फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Budget will not come in the house due to fear of uproar

हंगामे की आशंका के चलते सदन में नहीं आएगा बजट

Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Budget will not come in the house due to fear of uproar
रोहतक। नगर निगम का एक फरवरी को स्थगित सदन आहूत किया गया है, जो हंगामेदार हो सकता है। इसी आशंका के चलते अब निगम प्रशासन साल 2022-23 का बजट इस सदन में नहीं रखेगा। यही नहीं, इसमें निगम के नए एजेंडों को छोड़कर किसी भी पार्षद का नया एजेंडा शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन एक फरवरी को बुलाए सदन में बजट रखने की तैयारी में जुटा हुआ था। जिसकी वजह से करीब 15 दिन पहले सभी विभागाध्यक्षों को अपना-अपना बजट तैयार करने के आदेश दिए गए। ताकि सभी का बजट जोड़कर एक बजट बनाया जा सके। इस आदेश के बाद सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बजट तैयार करने में जुट गए और लगभग बजट तैयार भी हो गया है। वहीं, सदन के हंगामेदार होने की आशंका के चलते अब सदन में बजट पेश करने का दावा करने वाले अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि बजट तैयार होगा तो सदन में रख दिया जाएगा और तैयार नहीं होगा तो नहीं आएगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सदन में निगम बजट नहीं रखा जाएगा, वजह पहले से हंगामे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ये है बजट पेश करने की प्रक्रिया
निगम का सदन बजट में पेश करने की प्रक्रिया है, जिसके अनुसार भी अब बजट नहीं आएगा। नियमानुसार निगम को बजट बनाकर अनुमोदन के लिए मेयर के सामने रखना होता है। मेयर बजट पर चर्चा करने के बाद अनुमोदन करते हैं, तब सदन में रखा जाता है। सदन मंगलवार को होगा और रविवार की रात तक बजट मेयर के पास नहीं पहुंचा है। इसलिए यह पुष्ट है कि सदन में बजट नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले-बजट तैयार होगा तो आएगा, नहीं होगा तो नहीं आएगा
बजट तैयार किया जा रहा है। तैयार हो जाएगा तो सदन में रखा जाएगा। यदि तैयार नहीं हो सकेगा तो सदन में नहीं आएगा। सदन में बजट आएगा या नहीं कुछ नहीं कह सकते।
- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
अभी तक सदन के एजेंडे में तो बजट नहीं है। बाकी आएगा या नहीं आएगा, कुछ नहीं कह सकते हैं। बजट कैसा होगा, इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।
- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त
मेरे हिसाब से तो बजट सदन में नहीं आएगा। अब अधिकारी लेकर आएंगे तो कुछ कह नहीं सकता हूं। मेरे पास अभी तक बजट नहीं आया है, इसलिए बजट सदन में नहीं आएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed