फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Budget of 210 crores passed, development will be done with only 12 crores

Rohtak News: 210 करोड़ का बजट पास, महज 12 करोड़ से ही होगा विकास

Thu, 23 Mar 2023 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Budget of 210 crores passed, development will be done with only 12 crores
 नगर निगम हाउस की बैठक में बहस करते पार्षद। संवाद
रोहतक। नगर निगम हाउस में चंद सेकेंड में पार्षदों ने मेज थप-थपाकर वर्ष 2023-24 के लिए करीब 210 करोड़ का बजट पास कर दिया, जो पिछले बजट से 29 करोड़ कम है। जबकि अगले वर्ष में निगम के अलावा लोकसभा व विधानसभा चुनाव होना है। 210 कराेड़ में से निगम 65 प्रतिशत बजट कर्मचारियों के वेतन व भत्ते पर और शहर की सफाई पर खर्च होगा। छह लाख शहरवासियों के लिए विकास कार्यों के लिए मात्र 12 करोड़ की राशि रखी गई है। जो कि कुल राशि का महज 5.07 फीसद ही है राशि भी खर्च होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में साल 2023-24 के बजट को लेकर हाउस की बैठक शुरू हुई। साढ़े 11 बजे तक आधे पार्षद ही बैठक में पहुंचे। मेयर मनमोहन गोयल व आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई, जिसमें वार्ड 3, 7, 10, 12 व 22 वार्ड के पार्षद आए ही नहीं। ज्ञात हो कि शहर की सरकार में मनोनित पाषर्दों की संख्या तीन है। जिसमें से बैठक में दो ही पहुंचे। चयनित 22 पाषर्दों में से बैठक में 17 ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

अगली बार पांच दिन पहले कॉपी भिजवा देंगे...
बैठक में सबसे पहले पार्षदों ने कहा कि हाउस की बैठक के अंदर अब पार्षदों को बजट की कॉपी दी जा रही है। ऐसे में वे क्या तो सुझाव रखें और क्या सवाल करें। इस पर आयुक्त ने माफी मांगी, बोले अगली बार पांच दिन पहले कॉपी भिजवा देंगे। जवाब में पार्षद बोले, यह उनके मौजूद कार्यकाल का आखिरी बजट है। एक घंटे के बाद बजट की बजाय दूसरे मुद्दों पर सवाल-जवाब के बीच मेयर व पार्षदों ने बिना किसी मंथन व चिंतन के 210 करोड़ का बजट पास कर दिया, जो पिछले साल की अपेक्षा 29 करोड़ कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
यहां से होगी आय
स्रोत 2022-23 (अनुमानित लक्ष्य) आय 2023-24 (अनुमानित लक्ष्य)
प्रॉपर्टी टैक्स 55 करोड़ 20 करोड़ 62 35 करोड़
फायर टैक्स 20 करोड़ 96 लाख 50 लाख
बिजली टैक्स 11 करोड़ 11.20 करोड़ 11 करोड़
स्टांप ड्यूटी 18 करोड़ 20. 49करोड़ 20 करोड़
किराया 3 करोड़ 1.80 करोड़ 1 करोड़
विक्रय व बोली 15 करोड़ 19.11करोड़ 3.70 करोड़
विकास शुल्क 35 करोड़ 33.52 करोड़ 25 करोड़
यूजर चार्ज शून्य 1.76 करोड़ 2.50 करोड़
फीस 7 करोड़ 2.22 करोड़ 2. 78 करोड़
केंद्रीय स्कीम 20.39 करोड़ 13.61करोड़ 20 करोड़
राज्य स्कीम 63.17करोड़ 81.94 करोड़ 75 करोड़
कुल 2.41 अरब 2. 21 अरब 2.10 अरब
...
यहां होगा पैसा खर्च
स्रोत 2022-23 (अनुमानित राशि) खर्च किए 2023-24 (अनुमानित राशि)
वेतन व भत्ते 63 करोड़ 53.70 करोड़ 63.20 करोड़
प्रशासनिक खर्च 21.74 करोड़ 9. 17 करोड़ 15.20 करोड़
सफाई व कचरा 41.60 करोड़ 54.71 करोड़ 61. 25 करोड़
मरम्मत कार्य 41.30 करोड़ 19. 79 करोड़ 36.51करोड़
अन्य खर्च 22.05 करोड़ 9.49 करोड़ 17 करोड़
सड़क खर्च 28 करोड़ 4. 74 करोड़ 12 करोड़
कुल खर्च 2.30 अरब 1.71 अरब 2.31 अरब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed