फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bsc Nursing student cheating case

बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने बिना लिखित परीक्षा दिए लिया दाखिला केस दर्ज

Mon, 27 Jul 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bsc Nursing student cheating case
रोहतक। पंडित बीडी शर्मा हेल्थ यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एसएस लोहचब की ओर से बीएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग में धोखाधड़ी व रुपयों के लेनदेन को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएससी नर्सिंग की छात्रा के खिलाफ बिना इंटर्न एग्जाम दाखिला लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस बारे में यूनिवर्सिटी की ओर से गठित कमेटी ने भी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. लोहचब ने बताया कि एक अभ्यर्थी की शिकायत पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने काउंसिलिंग में की गई गड़बड़ी की जांच शुरू की थी। अभ्यर्थी ने 21 दिसंबर 2019 को दी शिकायत में बताया था कि 28 नवंबर को हुई काउंसिलिंग में वह शामिल नहीं हुई थी, लेकिन दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में चयनित विद्यार्थियों की सूची में उसका नाम शामिल किया गया था। इससे पहले 26 दिसंबर को हुई काउंसिलिंग में वह शामिल तो हुई लेकिन पता चला कि पीजीआईएमएस के नर्सिंग कॉलेज में सीट भर चुकी हैं। उसने एक अभ्यर्थी के 105 अंक होने पर भी सूची में शामिल होने की शिकायत की। जिस पर 29 जनवरी को डीन एकेडमिक अफेयर्स ऑफिस में अभ्यर्थी के बयान दर्ज किए गए। इसमें पता चला कि अभ्यर्थी को बरवाला के नेशनल नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल दीपक दहिया ने मिस गाइड किया है। अभ्यर्थी ने यह भी दावा किया कि उसने 60 हजार रुपये दीपक दहिया के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। अभ्यर्थी को 28 फरवरी को दोबारा बुलाया गया लेकिन उसने खराब सेहत बताते हुए आने से इनकार कर दिया। इसी दिन दीपक दहिया ने स्टेटमेंट दर्ज कराई। 28 जनवरी को दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के रिकॉर्ड, वीडियो फुटेज और स्टेटमेंट की जांच पर पता चला कि अभ्यर्थी के स्थान पर काउंसिलिंग में कोई दूसरी युवती शामिल हुई। मामले की जांच कर रही कमेटी ने पाया इस पूरे मामले में फर्जीवाड़ा किया गया है। इसमें शिकायत करने वाली अभ्यर्थी भी शामिल हो सकती है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed